प्रयागराजः श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए तीर्थराज प्रयाग के पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिल स्वरूपा प्रवाहित सरस्वती के संगम से पवित्र जल और मिट्टी अयोध्या ले जायी जायेगी। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के महानगर प्रवक्ता अश्वनि कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन में प्रयागराज संगम के पवित्र जल और मिट्टी का भी प्रयोग होगा।
उन्होंने बताया कि कितने लोग पवित्र जल और मिट्टी लेकर जाएंगे, शीघ्र बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरू वासुदेवानंद सरस्वती के नेतृत्व में अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में पवित्र जल और मिट्टी भेजी जाती। लेकिन चातुर्मास के कारण जगद्गुरू वासुदेवानंद सरस्वती भूमि पूजन में शामिल नहीं होंगे। उन्होने बताया कि अब किसी ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में प्रयागराज से पवित्र जल और मिट्टी भेजी जाएगी जिसका इस आंदोलन में लंबा जुड़ाव रहा है।



देश




















