तिनसुकिया। असम के तिनसुकिया में बगजान स्थित ऑयल इंडिया के कुएं संख्या 5 के पास विस्फोट हुआ है। घटना के समय तीन विदेशी एक्सपर्ट मौजूद थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, अभी उनकी सेहत के बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें कि यह घटना तब हुई जब बगजान में आग बुझाने का काम चल रहा था। अब जहां विस्फोट के बाद ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया गया है।
असम के तिनसुकिया जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड पिछले काफी समय से चर्चा में है। बता दें कि ऑयल इंडिया लिमिटेड के संचालित बगजान क्षेत्र में एक कुएं से 27 मई 2020 को प्राकृतिक गैस का अनियंत्रित रूप से रिसाव होने लगा था। इसके कारण विस्फोट हो गया जिससे आठ जून को कुएं में आग लग गई थी। केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अग्निकांड के प्रभावितों को उचित मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया था। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया था। समिति इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये दीर्घकालिक उपायों की सिफारिश भी करेगी, ऐसा कहा गया था।



देश




















