नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो पोस्ट किया हैl इसमें वह समुद्र तट के किनारे अपना समय व्यतीत कर रही है। तस्वीरों में सुहाना खान एक ‘आईलैंड गर्ल’ बनी हैं और कुछ शानदार शॉट्स के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा हैंl
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों घर में अपने माता-पिता के साथ ब्रेक का आनंद ले रही हैंl वह अपना अधिकांश समय उन्हीं के साथ बिताती हैं। सुहाना लगातार अपने सोशल मीडिया फैन बेस पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं, जो काफी वायरल भी होती हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
अब लॉकडाउन के बीच सुहाना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक तस्वीर शेयर की हैंl इसमें वह समुद्र तट का आनंद ले रही है। इंस्टाग्राम पर सुहाना खान ने एक वीडियो और समुद्र तट के किनारे चिल करते हुए एक तस्वीर शेयर की हैl इसे उन्होंने कैप्शन दिया, ‘आइलैंड गर्ल’ सुहाना ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें समुद्र तट पर चट्टानों के बीच बैठे हुए देखा जा सकता हैं। वीडियो में सुहाना कैमरे के लिए पोज़ देती हुई नजर आ रही ह
सुहाना के बाल खुले हुए हैं, जो हवा की दिशा में उड़ है, जिससे वह और खूबसूरत लग रही है। सुहाना खान ने काली और सफेद धारीदार लंबी स्कर्ट और एक काला टॉप पहना है। वीडियो के अलावा सुहाना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उन्हें सूरज की तेज गर्मी का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में सुहाना ने कम मेकअप किया है और चेहरे पर थोड़ा सा हाइलाइटर लगाकर इसे सिंपल रखा है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैl उनकी पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल होती हैl वह एक्ट्रेस बनना चाहती है और उन्होंने एक छोटी फिल्म में काम भी किया थाl पिता शाहरुख खान भी उन्हें एक्ट्रेस बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैl



मनोरंजन










शेयर करें

















































