आजमगढ़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आजमगढ़ (Azamgarh) जिला मुख्यालय (District headquarters) पर बलात्कारियों (Rapists) के लगे पोस्टर (Poster) ने सनसनी फैला दी है। शहर के करतारपुर बाईपास, चौराहा कलेक्ट्रेट, चौराहा दीवानी व अन्य कई जगहों पर लगे पोस्टर में लिखा है कि मुख्यमंत्री (CM) के आदेश पर जिलें के चौराहों पर लगा बलात्कारियों का फोटो, पोस्टर लालजीत क्रांतिकारी (Laljeet Revolutionary) युवजन जनसभा यूपी आजमगढ़ (Yuvjan public meeting UP Azamgarh) के नाम से लगा है।
चौराहों पर लगे पोस्टर अपनी ओर कर रहे आकर्षित
बता दें कि शहर के अलग-अलग चौराहों पर लगा पोस्टर चौराहों से गुजरने वाले राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बीती रात के अंधेरे में लगाए गए पोस्टर की चर्चा सभी की जुबान पर हो रही है। पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत यादव क्रांतिकारी ने ली है, उनका कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस आदेश का पालन किया है जिसमें सीएम ने कहा था कि बलात्कारियों के पोस्टर चौराहों पर लगाए जाएंगे।



देश




















