नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि अरुणाचल प्रदेश से लापता पांच युवाओं को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) शनिवार को भारतीय अधिकारियों के हवाले कर सकती है।

पीएलए ने कहा था- चार सितंबर को लापता पांच युवा सीमा के उस पार मिले थे
पीएलए ने मंगलवार को बताया था कि भारत-चीन सीमा से चार सितंबर को लापता हुए पांच युवा उसे सीमा के उस पार मिले हैं। रिजिजू ने ही पहली बार यह जानकारी दी थी। वह अरुणाचल प्रदेश से ही सांसद है।
पांचों युवाओं को सेरा-7 से चीनी सैनिक उन्हें अपने साथ ले गए थे
दरअसल, यह घटना उस वक्त सामने आई थी जब जंगल में शिकार कर रहे युवाओं के इस समूह के दो सदस्य अपने घर लौटे और पांचों युवाओं के परिवारों को सूचित किया कि सेरा-7 से चीनी सैनिक उन्हें अपने साथ ले गए हैं।

सेरा-7 नाचो से 12 किमी उत्तर में सेना का गश्ती क्षेत्र है
सेरा-7 नाचो से 12 किमी उत्तर में सेना का गश्ती क्षेत्र है। जबकि नाचो दापोरिजो जिला मुख्यालय से करीब 120 किमी दूर मैक्मोहन रेखा से लगा आखिरी प्रशासनिक परिक्षेत्र है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


विदेश



























