🔥 ट्रेंडिंग

कोयंबटूर में तीन मंदिरों के बाहर मिले जलते हुए टायर, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोयंबटूर। शहर स्थित तीन मंदिरों के सामने शनिवार को जलते हुए टायर पाए जाने से तनाव उत्पन्न हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी संगठनों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। समाज सुधारक ईवी रामासामी ‘पेरियार’ की प्रतिमा पर भगवा रंग पोते जाने के एक दिन बाद यह घटना घटी है। स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसमें आज सुबह पास के गैराज के बाहर पड़े एक पुराने टायर को ले जाकर उसे मकालीअम्मन मंदिर के सामने जलाते हुए एक व्यक्ति को देखा गया।

पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति ने वहां एक बोर्ड को नुकसान पहुंचाया और बल्ब को तोड़ दिया। जलते हुए टायर के धुएं से मंदिर के सामने लगा एक त्रिशूल काला पड़ गया। इस घटना का समाचार फैलते ही भाजपा, हिंदू मुन्नानी, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता क्षेत्र में जमा हो गए और दोषियों की गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। संगठनों ने 24 घंटे के अंदर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की आशंका से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने कहा कि दूसरी घटना में रेलवे स्टेशन के समीप विनायकर मंदिर के सामने एक जलता हुआ टायर पाया गया। तीसरी घटना नेल्लमपलायम क्षेत्र में हुई जहां सेल्वाविनायकर मंदिर के सामने जलता हुआ टायर मिला। तमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष वनती श्रीनिवासन ने शहर के पुलिस आयुक्त से शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल वालों से परेशान’, रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा, कब तक शुरू होगा ट्रायल रन?

बंगाल में 1.65 करोड़ वोटर्स पर संकट! SIR फॉर्म में मिली गंभीर गड़बड़ी, चुनाव आयोग लेगा बड़ा एक्शन, जानें क्या मतदाता सूची से कटेंगे नाम?

हाईकोर्ट का सख्त रुख! सुनील गावस्कर की याचिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश, फर्जी सामग्री हटाने का आदेश जारी, सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी पर फैसला

केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफेर, जानें किसका रहा पलड़ा भारी