🔥 ट्रेंडिंग

खलारी के युवक की आदित्यपुर में हत्या

KHALARI : खलारी थाना क्षेत्र के जेहलीटांड़ निवासी 27 वर्षीय राजप्रीतम सिंह उर्फ राजू (पिता स्व. रामप्रवेश सिंह) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और आदित्यपुर (जमशेदपुर) में शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही जेहलीटांड़ पहुंचा, घर में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

शव से कपड़ा हटाने पर शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान दिखाई दिए, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई। मृतक की मां किरण देवी ने बताया कि धमधमिया निवासी व सीसीएल कर्मचारी संजय कुमार यादव 24 नवंबर की दोपहर राजू को जमशेदपुर में एक शादी में शामिल होने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद से परिवार राजू से संपर्क नहीं कर पाया।आदित्यपुर थाना पुलिस के अनुसार 25 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे राजू गम्हरिया स्थित केडिया पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से संजय यादव फरार बताया जा रहा है।राजू अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों ने आदित्यपुर थाना में हत्या का लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और संजय की तलाश जारी है।

जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल वालों से परेशान’, रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा, कब तक शुरू होगा ट्रायल रन?

बंगाल में 1.65 करोड़ वोटर्स पर संकट! SIR फॉर्म में मिली गंभीर गड़बड़ी, चुनाव आयोग लेगा बड़ा एक्शन, जानें क्या मतदाता सूची से कटेंगे नाम?

हाईकोर्ट का सख्त रुख! सुनील गावस्कर की याचिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश, फर्जी सामग्री हटाने का आदेश जारी, सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी पर फैसला

केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफेर, जानें किसका रहा पलड़ा भारी