🔥 ट्रेंडिंग

दिल्ली AIIMS में भर्ती रघुवंश सिंह को देखने पहुंच रहे कई नेता, PM मोदी ने भी जाना हाल

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ती जा रही हैं। फिलहाल वे दिल्ली एम्स के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उनका परिवार और रिश्तेदार दिल्ली एम्स में जुटने शुरू हो गए हैं। कई नेता उनका हाल चाल जानने पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी रघुवंश प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने फोन पर एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से बात कर रघुवंश सिंह की तबीयत के बारे में पूछा। वहीं गुरूवार को राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा और सांसद प्रेमचंद गुप्ता दिल्ली एम्स पहुंचे थे। ICU में जाने की मनाही थी तो उन्होंने परिवार को लोगों से रघुवंश प्रसाद का हाल-चाल जाना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू यादव भी लगातार रघुवंश प्रसाद का हाल जान रहे हैं।

बता दें कि रघुवंश सिंह जून महीने में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पटना में एम्स में इलाज के बाद उन्होंने कोरोना को मात दे दी। वहीं बाद में उनकी फेफड़ों की समस्या बढ़ गई, जिसके चलते 4 अगस्त को उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया। रघुवंश बाबू का इलाज एम्स डायरेक्टर और लंग्स के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में चल रहा है।

जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल वालों से परेशान’, रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा, कब तक शुरू होगा ट्रायल रन?

बंगाल में 1.65 करोड़ वोटर्स पर संकट! SIR फॉर्म में मिली गंभीर गड़बड़ी, चुनाव आयोग लेगा बड़ा एक्शन, जानें क्या मतदाता सूची से कटेंगे नाम?

हाईकोर्ट का सख्त रुख! सुनील गावस्कर की याचिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश, फर्जी सामग्री हटाने का आदेश जारी, सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी पर फैसला

केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफेर, जानें किसका रहा पलड़ा भारी