नई दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय गर्मी का माहौल है, लेकिन कई स्थानों पर काफी समय से रुक-रुक के बारिश हो रही है और मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग की तरफ से 19 और 20 सितंबर को कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। जहां लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है और कुछ जगहों पर बारिश भी हो रही है। वहीं, इस बीच शुक्रवार को केंद्रीय जल आयोग द्वारा बाढ़ का पूर्वानुमान बताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया कि अगले 24 घंटों (1 बजे, 19 सितंबर तक वैध) के दौरान बारिश के कारण बाढ़ का जोखिम दक्षिण मराठवाड़ा के कुछ जलक्षेत्रों और पड़ोस के इलाकों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण गोवा, तटीय कर्नाटक उपखंडों से सटे इलाकों पर है। यहां लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश (AP), तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है। बताया गया था कि एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी एपी तट से सटे है। इससे तेलंगाना के पार पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में गंगानगर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है।



देश




















