पेशावरः भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के बाद चीन के खास दोस्त पाकिस्तान ने ड्रेगन को झटका दिया है। पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने चीन के लाइव स्ट्रीमिंग ऐप बीगो को ब्लॉक कर दिया है। PTA से मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा पाकिस्तान में भी टिकटॉक को बैन किया जा सकता है। आरोप है कि इन दोनों ऐप्स के जरिए मुल्क में अश्लीलता फैलाई जा रही है और यह देश के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
बता दें कि गलवान घाटी पर चीनी सैनिकों के हमले के बाद भारत में पिछले महीने टिकटॉक समेत चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगाया गया था। इसके बाद से ही पाक में भी इस तरह की मांग उठ रही थी। पीटीए ने सोमवार रात एक बयान जारी करते हुए कहा कि चीनी ऐप्स के जरिए देश में अनैतिकता और अश्लीलता फैलाई जा रही है जिसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। बयान के अनुसार टिकटॉक और बीगो को लेकर नाराजगी बेहद ज्यादा हो चुकी है और इन ऐप्स पर बैन की मांग तेज हो चुकी है।



विदेश




















