नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीन मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की काफी आलोचना हो रही थी। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर भी सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन पिछले मैच में पंजाब को 10 विकेट से हराकर टीम ने धमाकेदार वापसी की। इस जीत के बाद धौनी और उनके फैसलों की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने तारीफ की।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा, “जो सबसे बड़ी बात महेंद्र सिंह धौनी में है वो यह कि उनको खिलाड़ियों पर भरोसा है और जो प्लेइंग इलेवन उनकी होती है उसको लेकर ही खेलते हैं। वह अपने 13-14 खिलाड़ियों को भी भरोसे में रखते हैं उनका समर्थन करते हैं जब वो चोटिल रहते हैं। यह वो इलेवन होती है जिसपर उनका पूरा भरोसा रहता है और एक टीम की तरह जिसे देखते हैं। उन्होंने बहुत ही अच्छा खेला और जैसा की कहा जाता है कि शेर आज रात बहुत ही अच्छी तरह से सोने वाला है।”



खेल




















