🔥 ट्रेंडिंग

फिंगर फोर पर लाउडस्पीकर लगा पंजाबी गाने सुना रहा चीन, भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने की कोशिश

नई दिल्ली। एलएसी की निगहबानी कर रहे भारतीय जवानों को उकसाने के लिए चीन की सेना हर दिन कोई न कोई अजीब हरकत कर रही है। फिंगर फोर पर चीन की सेना पीएलए ने बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगाकर पंजाबी गाने बजाने शुरू किए हैं। जाहिर है इसका मकसद भारतीय जवानों का ध्यान भटकाना है। सूत्रों के अनुसार चीन ने अपनी जिस चौकी पर लाउडस्पीकर लगाए हैं वह भारतीय जवानों की 24 घंटे निगरानी में है।

क्‍या चाल चल रहा चीन

इस बात की संभावना है कि भारतीय जवानों की लगातार निगरानी से झल्लाए चीनी सैनिकों ने उनका ध्यान बांटने के लिए पंजाबी लोकप्रिय गाने बजा रहे हैं। यह जगह वही है जहां कुछ दिन पूर्व धारदार हथियार लेकर चीनी सैनिक कब्जे की मंशा से आए थे और करीब 100 राउंड गोलियां भी चलाई थीं। हालांकि हमारे जवानों ने दबाव बनाकर उन्हें उल्टे पांव लौटने को मजबूर कर दिया था

भारत-चीन के बीच वार्ताएं जारी रहने की उम्मीद

सीमा पर हालात सामान्य करने के लिए भारत-चीन के विदेश मंत्रियों के बीच बनी सहमति को लागू करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य व कूटनीतिक वार्ताओं का दौर जारी रहने की उम्मीद है। यह जानकारी बुधवार को केंद्र सरकार ने दी।

कई जगहों पर अतिक्रमण की कोशिश

विदेश राज्य मंत्री वी.मुरलीधरन ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में पूर्वी लद्दाख में चार माह से चल रही तनातनी का संक्षिप्त ब्योरा देते हुए कहा कि चीन ने कई स्थानों पर एलएसी का अतिक्रमण करने की कोशिश की है। इन कोशिशों का उसे हमारी तरफ से उचित जवाब भी मिला है।

विदेश मंत्रियों की मुलाकात

विवरण में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मॉस्को में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मंत्रियों एस. जयशंकर और वांग यी के बीच हुए मुलाकात में एलएसी पर बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए पांच बिंदुओं पर सहमति बनी है। इस सहमति के आधार पर दोनों देशों की बीच वार्ताएं होते रहने की उम्मीद है।

चीन ने शांति का राग अलापा

इस बीच चीन ने कहा है कि वह भारत से हुए समझौतों का सम्मान करता है और वह सीमा पर शांति कायम रखने का पक्षधर है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने राजनाथ सिंह के कल लोकसभा में दिए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम समझौतों का आदर करने के साथ ही सीमा पर शांति के पक्षधर हैं लेकिन अपनी क्षेत्रीय अखंडता के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फायदा, क्या है परियोजना की समय-सीमा

बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया

इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा

सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला