भाजपा दफ्तर में मनेगा बिहार में जीत का जश्न, जेपी नड्डा के बाद अमित शाह और राजनाथ सिंह पहुंचे
बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां जोरों से चल रही है और आज शाम इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के तमाम नेता शामिल होंगे।
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद बुधवार शाम को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय (Bharatiya Janata Party, headquarters) में जश्न की तैयारी है। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कुछ देर में शाम को भाजपा दफ्तर पहुंच रहे हैं।
LIVE Bihar Election Victory Celebration
– भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे।
– भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यालय पहुंच गए हैं। भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री पहुंचने वाले हैं।
– बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता मुख्यालय में समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
– महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर NDA पर भरोसा जताया है। लोगों ने मोदी जी को देखकर वोट किया और नीतीश कुमार जी की साफ छवि का भी हमें फायदा मिला।
– बिहार चुनाव में जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। अमित शाह ने जीत पर जेपी नड्डा को बधाई दी।
– केंद्रीय मंत्री ओर बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत हुई। बिहार में सुशासन की जीत हुई है। पीएम मोदी ने पूरे देश को एक नजर से देखा। पीएम मोदी को गरीबों ने आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। हम लोग बिहार के नतीजों से काफी उत्साहित हैं। यह विकास की जीत है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जीत है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री नीतिश कुमारी के नेतृत्व वाली गठबंधन NDA को चुनाव में जीत हासिल हुई है। 243 सदस्यीय सदन में NDA ने 243 सदस्यीय सदन में 125 सीटों पर जीत हासिल की और 122 सीटों के जादुई आंकड़े को पार कर लिया। तीन चरण में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह तय हो गया है कि चौथी बार राज्य की सत्ता नीतीश कुमार के हाथों में पहुंच गई।
चुनाव आयोग के अनुसार, एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर ली है जो बहुमत के लिए आवश्यक 122 सीटों से तीन अधिक है। जबकि 75 सीटों को अपने खाते में लेने वाली तेजस्वी यादव की RJD सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी फिर भी महागठबंधन (Mahagathbandhan) मात्र 110 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। 74 सीट जीत BJP दूसरे स्थान को पाने में सफल रही।
JDU नेताओं के साथ नीतीश एक बैठक का आयोजन करने वाले हैं। खबर है कि इस बैठक में चुनाव परिणाम के बाद के हालात को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे इतर वे सरकार के गठन के पहले रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। इसे पहले उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की है। पांच सीटों को जीतने वाली AIMIM ने अपना खाता बिहार उपचुनाव में एक सीट जीत खाता खोला था।