गुरुग्राम। कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर 13 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अपने 2 शिष्यों के साथ मेदांता अस्पताल में पिछले महीने 13 अगस्त से भर्ती थे। जागरण संवाददाता के मुताबिक, महंत नृत्यगोपाल दास को सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि 91 वर्षीय नृत्यगोपाल दास को डिस्चार्ज करने से पहले सभी तरह की जांच एक बार फिर पूरी तसल्ली से की गई है। मेदांता अस्पताल के मुताबिक, महंत का स्वास्थ्य अब बेहतर है।
इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने जानकारी दी थी कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की सभी मेडिकल जांच से संतुष्ट होने के बाद डॉक्टर उन्हें सोमवार को हॉस्पिटल से छुट्टी दे देंगे।



देश




















