🔥 ट्रेंडिंग

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा, आईजी ने जारी किए निर्देश

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर 28 नवंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को रांची में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता रांची जोन के पुलिस महारिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक ने की। इस दौरान आईजी और रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आईजी मनोज कौशिक ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि समारोह के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा तथा क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा गया।

समीक्षा बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) , ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल वालों से परेशान’, रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा, कब तक शुरू होगा ट्रायल रन?

बंगाल में 1.65 करोड़ वोटर्स पर संकट! SIR फॉर्म में मिली गंभीर गड़बड़ी, चुनाव आयोग लेगा बड़ा एक्शन, जानें क्या मतदाता सूची से कटेंगे नाम?

हाईकोर्ट का सख्त रुख! सुनील गावस्कर की याचिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश, फर्जी सामग्री हटाने का आदेश जारी, सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी पर फैसला

केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफेर, जानें किसका रहा पलड़ा भारी