नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने के लिए समुचित कदम उठाने का निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला (Ajay Bhalla) ने कहा है कि सभी राज्य बिना रोकटोक के ऑक्सीजन लाने ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करें क्योंकि कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल ऑक्सीजन एक महत्वपूर्ण घटक है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को कहा गया है कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ राज्य अपने क्षेत्रों की विनिर्माण इकाइयों से दूसरे राज्यों को होने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं कुछ राज्य अपने यहां के निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं को सूबे के अस्पतालों तक ही ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए बाध्य कर रहे हैं। ऐसी कोशिशें ठीक नहीं है।



देश




















