🔥 ट्रेंडिंग

लखीमपुर में देह व्यापार रैकेट के साथ पकड़े गए एक युवती व युवक कोरोना पॉजिटिव, मची खलबली

लखीमपुर खीरी। तीन बार विधायक रहे निरवेंद्र कुमार मिश्रा की जमीन के विवाद में धक्का-मुक्की में मौत के तीन दिन बाद ही लखीमपुर खीरी एक बार फिर चर्चा में है। यहां के सदर कोतवाली क्षेत्र में छापामारी के दौरान देह व्यापार रैकेट पकड़ा गया। जिसमें पांच महिलाओं के साथ पांच पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया। अब इनमें से एक महिला व पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खलबली मची है।

सदर कोतवाली की पुलिस चौकी जेल गेट के अंतर्गत मुहल्ले में एक मकान से लंबे अर्से से देह व्यापार रैकेट चल रहा था, जिसकी उच्चाधिकारियों से लोगों ने शिकायत की थी। इसके बाद ही हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी करके गिरफ्तारी की थी। सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात देह व्यापार रैकेट पकड़ा था। इनमें पांच महिलाओं के साथ पांच पुरुषों को बेहद आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

बुधवार को इनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार देर शाम को आई। रिपोर्ट में एक महिला व एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खलबली मची है। लखीमपुर खीरी के एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देह व्यापार रैकेट पकड़ने वाली टीम में शामिल लोगों की कोरोना वायरस का टेस्ट किया जा रहा है। कोविड-19 के जो भी प्रोटोकॉल हैं, उन सभी को फॉलो किया जा रहा है।

इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए महिला और पुरुष को कोविड अस्पताल जगसड़ में भर्ती करा दिया गया है। अब जो लोग उनके संपर्क में आए थे, सभी की जांच कराई जाएगी। एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों को नकहा ब्लॉक के जगसड़ स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल वालों से परेशान’, रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा, कब तक शुरू होगा ट्रायल रन?

बंगाल में 1.65 करोड़ वोटर्स पर संकट! SIR फॉर्म में मिली गंभीर गड़बड़ी, चुनाव आयोग लेगा बड़ा एक्शन, जानें क्या मतदाता सूची से कटेंगे नाम?

हाईकोर्ट का सख्त रुख! सुनील गावस्कर की याचिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश, फर्जी सामग्री हटाने का आदेश जारी, सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी पर फैसला

केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफेर, जानें किसका रहा पलड़ा भारी