नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा सुर्खियों में हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोग पसंद कर रहे हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रह हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, कई फैंस ने अपील की है कि सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म को थियेटर में रिलीज किया जाना चाहिए ताकि इसे लोग बड़े पर्दे पर देख सके। फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने के विरोध के बीच पता चला है कि सुशांत सिंह को भी पता था कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी और वो इस बात से काफी खुश थे।
फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यू में यह बताया किया सुशांत को इस बारे में बता था कि फिल्म ऑनलाइन रिलीज होगी। उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि सुशांत को फिल्म के ऑनलाइन रिलीज़ होने की जानकारी थी और उन्हें लगता था कि फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का सबसे अच्छा समय है क्योंकि हर कोई इसे देख सकेगा। छाबड़ा ने कहा कि सुशांत जानते थे कि सिनेमाघर कब खुलेंगे, इस पर कोई निश्चितता नहीं थी।



मनोरंजन




















