🔥 ट्रेंडिंग

हरदोई में चलते ट्रक के आगे कूदने वाली लड़की की मौत! सामने आई सुसाइड की चौंकाने वाली वजह, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के हरदोई में चलते ट्रक के नीचे कूदने वाली लड़की की लखनऊ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अब खुलासा हुआ है कि आखिर युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया. ये खौफनाक घटना कटरा-बिल्हौर हाईवे पर हुई थी. जब युवती कूदी तो ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया. खौफनाक वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी. पता चला है कि लड़की का एक युवक से अफेयर था.

गांव वालों ने दोनों को साथ में देख लिया था. इसे लेकर घर में विवाद भी हुआ. बताया जा रहा है कि परिजन युवती को जबरन दीदी-जीजा के घर भेज रहे थे. युवती प्रेमी से शादी करने पर अड़ी थी, लेकिन घर वाले नहीं माने और लड़की को दीदी जीजा के घर भेजने की तैयारी कर ली.

सोमवार शाम तीनों बाइक से जगतनगर लोहाना रिश्तेदारी में जा रहे थे. इसी दौरान छोटे चौराहे पर समोसा खरीदने के लिए उतरे. युवती तेजी से सड़क की ओर भागी और ट्रक के नीचे छलांग लगा दी. इससे ट्रक का टायर उसे कुचलते हुए आगे निकल गया.

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. युवती का नाम शिवानी था. वो 22 साल की थी. शिवानी बहन सीमा और बहनोई दिनेश के साथ बाइक से जा रही थी. छोटे चौराहे पर समोसा खरीदने के लिए जीजा रुक गए. तीनों समोसा खा रहे थे. उस वक्त सबकुछ सामान्य लग रहा था. इसी बीच अचानक शिवानी तेजी से सड़क की ओर भागी.

ट्रक का पहिया उसकी कमर से होकर गुजरा

बहन ने देखा तो वह चौंक गईं. उसने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक शिवानी तेज रफ्तार ट्रक के नीचे पेट के बल लेट गई. ट्रक का पिछला पहिया उसकी कमर और पैर से होकर गुजर गया. युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े. चीख-पुकार मच गई. फिर उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था.

जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल वालों से परेशान’, रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा, कब तक शुरू होगा ट्रायल रन?

बंगाल में 1.65 करोड़ वोटर्स पर संकट! SIR फॉर्म में मिली गंभीर गड़बड़ी, चुनाव आयोग लेगा बड़ा एक्शन, जानें क्या मतदाता सूची से कटेंगे नाम?

हाईकोर्ट का सख्त रुख! सुनील गावस्कर की याचिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश, फर्जी सामग्री हटाने का आदेश जारी, सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी पर फैसला

केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफेर, जानें किसका रहा पलड़ा भारी