• About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
SMTV India
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure
No Result
View All Result
SMTV India
No Result
View All Result
Home देश

आने वाले दिनों में देश के 5 राज्या में पार पहुंचेगा 45 डिग्री के पार

Om Giri by Om Giri
April 29, 2022
in देश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । इस साल अप्रैल की शुरुआत से ही प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तापमान में इजाफा इतना है कि पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक देश के कम से कम 5 राज्यों में तापमान 45 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। इन राज्यों में राजस्थान, यूपी, ओडिशा, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं। खासतौर पर मई के पहले सप्ताह तक यह कहर जारी रहेगा। लेकिन 4 से 7 मई के दौरान बारिश का अनुमान है, जिससे गर्मी में कुछ राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि मई के पहले सप्ताह में बारिश होने की उम्मीद है।
मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में लगातार 45 डिग्री के करीब तापमान बना हुआ है। दिल्ली में गुरुवार को दिन की शुरुआत ही प्रचंड गर्मी से शुरू हुई। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा शुक्रवार को इसमें एक डिग्री का और इजाफा होने का अनुमान है और पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। एक तरफ गर्मी ने कहर बरपा रखा है, तब वहीं बिजली कटौती इस संकट को और बढ़ा रही है। महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बिजली की आपूर्ति बहुत तेजी से बढ़ी है और इसके चलते पावर कट करना पड़ रहा है।
यही नहीं यूपी और दिल्ली में भी कई घंटों की कटौती हो रही है। महाराष्ट्र में कोयले की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। सूबे में 20,000 लाख मीट्रिक टन कोयले की कमी है। इसके अलावा राजस्थान में हर दिन करीब 4 घंटे फैक्ट्रियों में पावर कट हो रहा है। वहीं गुजरात और आंध्र प्रदेश ने तो पहले ही औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की कटौती कर दी है, ताकि रिहायशी इलाकों में आपूर्ति दी जा सके। राजस्थान सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 4 घंटे की बिजली कटौती शुरू कर दी है, जिसके चलते लोगों को प्रचंड गर्मी से जूझना पड़ रहा है। यह हाल तब है, जब मॉनसून से पहले गर्मी का पीक सीजन अभी आना बाकी ही है।
देश के विंटर कैपिटल कहे जाने वाले जम्मू में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इसकारण पावर कट हो रहा है और कई इलाकों में पानी की किल्लत भी देखने को मिल रही है। इसके अलावा ओडिशा के भी करीब 24 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक पाया गया है। हीटवेव के चलते राज्य में सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है।
गौरतलब है कि इस साल उत्तर पश्चिम भारत में मार्च के महीने में बीते 122 सालों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी है। इसके अलावा औसत अधिकतम तापमान भी 30.67 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो 2004 के बाद से सबसे अधिक है। बुधवार को देश के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बढ़ते तापमान को लेकर चिंता जाहिर की थी और इसे लेकर तैयारी करने को कहा था।

Previous Post

सीएनजी फिर 2.20 रुपये महंगी, इस शहर में एक महीने के भीतर चौथी बार बढ़े CNG के दाम

Next Post

बिजली तापग्रहों पर 1500 करोड़ खर्च, नहीं सुधरा उत्पादन

Next Post

बिजली तापग्रहों पर 1500 करोड़ खर्च, नहीं सुधरा उत्पादन

Search

No Result
View All Result

Recent News

  • आप सरकार की संवेदनशील पहल से – बाढ़ में फंसे पशुओं को भी मिली राहत
  • सिंगरौली: राजस्व दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला, SDM ने दिए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश
  • शिवपुरी: ससुराल की जमीन नहीं चाहिए, दामाद ने किया इनकार, सुनते ही भड़क गया उसका बेटा, पिता को मार डाला
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.