• About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
SMTV India
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure
No Result
View All Result
SMTV India
No Result
View All Result
Home देश

किसान आंदोलन: ईस्टर्न पेरीफेरल और NH-91 पर टोल मुक्त करा भाकियू ने दर्ज कराया विरोध

Om Giri by Om Giri
December 12, 2020
in देश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा: भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 91 पर कोट तथा सिरसा रामपुर के पास टोल मुक्त करा कर अपना विरोध जताया।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) गौरव टिकट के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह से ही सिरसा, रामपुर टोल पर जुटने शुरू हो गए थे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) गौरव टिकैत, गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अनित कसाना एवं महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज सुबह ही ईस्टर्न पेरीफेरल पर पहुंच गए। भाकियू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सिरसा रामपुर व कोट टोल पर पहुंचकर वाहन चालकों के लिए टोल पूरी तरह से फ्री करा दिया।

इस दौरान वाहन चालक बिना टोल दिए आराम से टोल बैरियर से पास हुए। गौरव टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक किसान विरोधी कानूनो को वापस नहीं ले लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने कहा कि सरकार तानाशाह रवैया अपना कर किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है, लेकिन किसान इस बार झुकने वाले नहीं हैं और आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

Previous Post

FICCI सम्मेलन में पीएम मोदी ने किया कृषि कानून का जिक्र, बोले- किसानों की अड़चनें होंगी दूर

Next Post

UP: किसानों के समर्थन में 14 दिसंबर को राज्यव्यापी धरना देगी रालोद

Next Post

UP: किसानों के समर्थन में 14 दिसंबर को राज्यव्यापी धरना देगी रालोद

Search

No Result
View All Result

Recent News

  • आप सरकार की संवेदनशील पहल से – बाढ़ में फंसे पशुओं को भी मिली राहत
  • सिंगरौली: राजस्व दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला, SDM ने दिए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश
  • शिवपुरी: ससुराल की जमीन नहीं चाहिए, दामाद ने किया इनकार, सुनते ही भड़क गया उसका बेटा, पिता को मार डाला
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.