• Latest
  • Trending

टूलकिट मामले में Google ने दिल्ली पुलिस को भेजा जवाब, खुल गई दिशा और उसके साथियों की पोल

February 21, 2021
जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

September 8, 2025
लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

September 8, 2025
किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

September 8, 2025
जिस फोटो पर घिरीं CM रेखा गुप्ता, BJP ने ऐसे किया उसका बचाव, शीला दीक्षित से लेकर केजरीवाल तक का कर दिया जिक्र

जिस फोटो पर घिरीं CM रेखा गुप्ता, BJP ने ऐसे किया उसका बचाव, शीला दीक्षित से लेकर केजरीवाल तक का कर दिया जिक्र

September 8, 2025
16 लाख देखकर भी नहीं डोला मन! महिला का गिरा सोने-कैश से भरा बैग, ऑटोवाले ने पीछाकर लौटाया

16 लाख देखकर भी नहीं डोला मन! महिला का गिरा सोने-कैश से भरा बैग, ऑटोवाले ने पीछाकर लौटाया

September 8, 2025
उत्तराखंड में भी बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम, किराए पर मिलेगा बंगला… घूमने आने वालों को होगा फायदा

उत्तराखंड में भी बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम, किराए पर मिलेगा बंगला… घूमने आने वालों को होगा फायदा

September 8, 2025
परमाणु, भाभा नगर… ऐसी कॉलोनी देखी क्या? यहां हर जगह में दिखेगा ‘विज्ञान’

परमाणु, भाभा नगर… ऐसी कॉलोनी देखी क्या? यहां हर जगह में दिखेगा ‘विज्ञान’

September 8, 2025
संभल में चला बुलडोजर… आफत देख लोग खुद ही चलाने लगे हथौड़ा, तोड़ डाले अपने मकान

संभल में चला बुलडोजर… आफत देख लोग खुद ही चलाने लगे हथौड़ा, तोड़ डाले अपने मकान

September 8, 2025
जयपुर: ‘घर के हैं मेरे थानेदार…’ नाहरगढ़ किले के रेस्टोरेंट में हंगामा, सीट बुक को लेकर खूब चले लात-घूंसे

जयपुर: ‘घर के हैं मेरे थानेदार…’ नाहरगढ़ किले के रेस्टोरेंट में हंगामा, सीट बुक को लेकर खूब चले लात-घूंसे

September 8, 2025
BJP सांसदों को परफार्मेंस के हिसाब मिला कार्ड, सोशल मीडिया पर इनएक्टिव रहने वाले को लाल रंग

BJP सांसदों को परफार्मेंस के हिसाब मिला कार्ड, सोशल मीडिया पर इनएक्टिव रहने वाले को लाल रंग

September 8, 2025
आधार को माना जाए 12वां दस्तावेज… बिहार में SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

आधार को माना जाए 12वां दस्तावेज… बिहार में SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

September 8, 2025
पंजाब के मौसम पर IMD का Update, आने वाले 5 दिनों को लेकर पढ़ें नई जानकारी

पंजाब के मौसम पर IMD का Update, आने वाले 5 दिनों को लेकर पढ़ें नई जानकारी

September 8, 2025
Retail
Monday, September 8, 2025
Subscription
Advertise
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure
No Result
View All Result
SMTV India
No Result
View All Result

टूलकिट मामले में Google ने दिल्ली पुलिस को भेजा जवाब, खुल गई दिशा और उसके साथियों की पोल

by Om Giri
February 21, 2021
in देश
0 0
0

नई दिल्ली। टूलकिट मामले में गूगल से साइबर सेल को आइपी एड्रेस समेत कई अहम जानकारी मिली है। स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के विवादित ट्वीट को लेकर पांच फरवरी को साइबर सेल ने गूगल से ईमेल के माध्यम से जानकारी मांगी थी कि टूलकिट किस देश व शहर में तैयार की गई और किस आइपी एड्रेस पर इसे तैयार कर इंटरनेट मीडिया पर डाला गया? जिसपर गूगल ने साइबर सेल को कुछ अहम जानकारी मुहैया करा दी है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की जमानत अर्जी पर बहस के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट में यह जानकारी दी।

दलील में पुलिस ने कहा कि दिशा ने “इंटरनेशनल फार्मर स्ट्राइक’ नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया था, उसमें काफी बातचीत थी, जिसे पकड़े जाने के डर से बाद में डिलीट कर दिया गया था। आरोपितों ने आस्क इंडिया व्हाई (भारत से पूछो, क्यों) नाम से वेबसाइट इसलिए बनाया ताकि खालिस्तानी मुद्दे को भारत में बढ़ावा दिया जाए। ऐसा कर खालिस्तानी संगठन भारत मे अपना प्रचार चाहते थे। इसलिए ‘आस्क इंडिया व्हाई’ नाम से हैशटैग भी शुरू किया गया था।

YOU MAY ALSO LIKE

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि कनाडा के “पोएटिक जस्टिक फाउंडेशन’ से जुड़ा एमओ धालीवाल भारत में कृषि कानून विरोधी आंदोलन की आड़ में माहौल खराब करने की फिराक में था। वह सीधे कोई कार्रवाई करता तो बेनकाब हो जाता इसलिए उसने भारत में कुछ चेहरों का सहारा लिया। जिनमें दिशा रवि, निकिता जैकब व शांतनु मुलुक जैसे कई अन्य शामिल हैं। दिशा रवि की तरफ से किसानों को लेकर जो ग्रुप बनाया गया उसका मकसद लोगों को भ्रमित करना था। मो धालीवाल, अनिता लाल व देश के बाहर बैठे अन्य साजिशकर्ताओं ने देश के खिलाफ खतरनाक साजिश रची। साजिश के तहत ही 11 जनवरी को जूम पर इनकी मीटिंग भी हुईं। यह ग्रुप अलग खालिस्तान बनने की मांग कर रहा है। “सिख फार जस्टिस’ एक प्रतिबंधित संगठन है जिसने 11 जनवरी को इंडिया गेट पर 26 जनवरी को झंडा फहराने पर इनाम देने की घोषणा की थी।

कोर्ट में दलील में पुलिस ने कहा कि अगर टूलकिट में कुछ गलत नहीं था तो ये डर क्यों गए? डर कर इन्होंने कई चीजें डिलीट क्यों कर दी? किसान परेड को लेकर सोशल मीडिया पर पूरी भूमिका क्यों बनाई गई? पुलिस ने बताया कि जो सामग्री आरोपित के वकील द्वारा सील बंद लिफाफे में दी गई है वो अब वेबसाइट पर मौजूद नहीं है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कश्मीर नरसंहार के बारे वेबसाइट में जो लिखा था उसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। टूलकिट में ऐसी सामग्री डालकर लोगों को भ्रमित करने की भूमिका निभाई गई, जिससे माहौल को खराब किया जा सके। लोगों से अपील की गई कि वे आंदोलन से जुड़े। सरकार के खिलाफ आंदोलन का हिस्सा बने। भारत सरकार खिलाफ बड़ी साजिश रची गई। मामला संज्ञान में लेते ही कई ईमेल को डिलीट कर दिया गया। 26 जनवरी वाले दिन पंफलेट तैयार किए गए थे। पुलिस ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह बड़ा अपराध का कारण बना।

दिशा के पास यह अधिकार था कि टूलकिट को संपादित कर सकती थी, लेकिन उसने सभी सुबूतों को जानबूझ कर मिटा दिया। ऐसा करके उसने सुबूतों से छेड़छाड़ की है। पुलिस ने कहा कि दिशा के खिलाफ पर्याप्त सुबूत है। उसने टूलकिट में एडिट किया था। इसका सहयोगी शांतनु दिल्ली आया था। 20 से 27 जनवरी के बीच वह ढासा बार्डर पर आंदोलनकारियों के साथ बिताया था। इन लोगों की जो योजना थी वह 26 जनवरी को सफल नहीं हुई। अगर ऐसा होता तो स्थिति भयानक होती। कनाडा का वैंकुवर शहर खालिस्तान मूवमेंट का एक प्रमुख सेंटर है।

इनका मकसद हिंसा के दौरान पुलिस अपना आपा खोकर प्रदर्शनकारियोें पर ज्यादा से ज्यादा बल प्रयोग करती जिसमें अगर प्रदर्शनकारी जख्मी होते तो बाद में सोशल मीडिया अभियान के जरिये अफवाह फैलाकर माहौल खराब किया जाता। पुलिस ने कहा कि उन्होंने जब्त किए गए डिजिटल डिवाइस को जांच के लिए एफएसएल के पास भेज दिया है ताकि डिलीट किए गए डाटा को रिट्रीव किया जा सके।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वाट्सएप ग्रुप चैट से पता चलता है कि दिशा टूल किट के बनाने और एडिट करने में शामिल थी। दिशा आखिर टूलकिट के अपलोड होने पर परेशान क्यों हो गई थी, उसने क्यों ग्रेटा को मैसेज किए, क्योंकि वह जानती थी कि वह एक साजिश का हिस्सा है और इसके नतीजे क्या हो सकते हैं। दिशा को तमाम हो रही चीजों के बारे में जानकारी थी। उसको यह पता था कि किस प्रकार लोगों को भ्रमित किया जा सकता है। शांतनु और निकिता को अंतरिम जमानत नहीं मिली है, जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। मुंबई में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस मौजूद नहीं थी। उनको जांच में सहयोग करने की मोहलत दी गयी है। पुलिस ने पीटर के बारे में भी कोर्ट को जानकरी दी कि वह भी टूलकिट मामले में शामिल है, वह खालिस्तानी समर्थक है। उसके काफी खालिस्तानी नेटवर्क है। यह कोई संयोग नहीं है कि एक ही मौके पर मो धालीवाल व पीटर फ्रेडरिक एक साथ एक मंच पर आए हो। यह बड़ी साजिश का हिस्सा है।

ShareTweetPin

Search

No Result
View All Result

Recent News

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

September 8, 2025
लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

September 8, 2025
किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

September 8, 2025

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद
  • लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई
  • किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist