खंडवा। खंडवा निवासी 16 वर्षीय जयश्री पिता कमल पिछले 2 वर्ष से गले में गठान होने से परेशान थी। उसे सांस लेने में काफी परेशानी होती थी और गर्दन में दर्द के साथ-साथ भारीपन भी महसूस होता था। गठान का आकार और सूजन दिन-प्रतिदिन बढ़ रही थी। परिवारजन चिंतित रहने लगे और उन्होंने डॉक्टरों को दिखाया परंतु कोई फायदा नहीं हुआ। अभी 10 दिन पूर्व जयश्री को उसके परिजन श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में लेकर आए, जहां नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील बाजोलिया को दिखाया गया।
🔬 जांच में चला थायराइड कैंसर का पता, जटिल था ऑपरेशन
उन्होंने फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी (FNAC) की जांच करवाई, जिसमें पता चला कि उसकी थायराइड ग्रंथि में कैंसर रोग की शुरुआत है, जिसका ऑपरेशन करना काफी जटिल प्रक्रिया थी। नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील बाजोलिया ने निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. भारती से परामर्श कर ऑपरेशन की तैयारी की और 29 अप्रैल को ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक गठान निकाल दी।
💳 ‘आयुष्मान योजना’ से मिला निशुल्क इलाज, अब पूरी तरह स्वस्थ है मरीज
अब जयश्री पूरी तरह से स्वस्थ है। जयश्री ने बताया कि यहां पर डॉक्टर बाजोलिया और उनकी टीम ने बहुत अच्छा इलाज किया, जिससे वह अब बहुत खुश है। जयश्री को आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी सुविधाएं और इलाज पूरी तरह निशुल्क मिला है।
👏 मरीज और परिजनों ने डॉक्टरों व मेडिकल टीम का जताया आभार
जयश्री और उसके परिजनों ने सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल, डॉक्टर सुनील बाजोलिया, डॉक्टर भारती, डॉक्टर रानी, डॉक्टर आस्था, नर्सिंग इंचार्ज सपना लोखंडे, शिखादीप, प्रियंका सिसोदिया सहित पूरी मेडिकल टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























