2022 Mercedes-Benz C-Class से उठा पर्दा, 10 मई को हो सकती है लॉन्च
Mercedes-Benz C-Class में फीचर्स की भरमार देखने को मिलेगी।
2022 Mercedes-Benz C-Class बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने कार से पर्दा उठा दिया है। कंपनी इसको 10 मई को लॉन्च की सोच रही है। नई सी-क्लास का निर्माण जर्मन कार निर्माता के पुणे के पास चाकन प्लांट में किया जाएगा। कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है। Mercedes-Benz C-Class तीन वैरिएंट्स C200, C220d और टॉप-एंड C300d में लॉन्च की जाएगी।