🔥 ट्रेंडिंग

24 घंटे में कोरोना के 94372 नए मामले, 1114 लोगों की मौतें

नई दिल्ली। देश में चार दिनों के बाद आज कोरोना वायरस के 95 हजार से कम मामले सामने आए हैं। नए मामलों के मिलेने के बाद वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 47 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.88 फीसद हो गई है। हालांकि, महामारी से अब तक 78 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि मृत्युदर घट कर 1.65 फीसद पर आ गई है। इनमें से 60 फीसद मरीज सिर्फ पांच राज्यों-महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 94,372 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 47 लाख 54 हजार 357 हो गया है। इसमें से 37 लाख 02 हजार 596 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 73 हजार 175 एक्टिव मामले हैं। इस महामारी से अब तक 78,586 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें 1,114 नई मौतें भी शामिल हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को 10 लाख 71 हजार 702 नमूनों की जांच की गई। एक दिन पहले शुक्रवार को 10.91 लाख टेस्ट किए गए थे। 12 सितंबर तक देशभर में 5 करोड़ 62 लाख 60 हजार 928 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

महाराष्ट्र में 22 हजार से अधिक नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा। हालांकि, एक दिन पहले के मुकाबले राज्य में कुछ कम 22 हजार नए मामले सामने आए और मरीजों का आंकड़ा 10.37 लाख को पार कर गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड 4,321 नए मामले मिले हैं। लगातार चौथे दिन चार हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2.14 लाख से अधिक हो गई है। गुजरात में 1,365 नए केस मिले हैं और 1.12 लाख मरीज हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में तीन लाख के पार मरीज

उत्तर प्रदेश में 6,846 नए मामले आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया है। राज्य में शनिवार को रिकॉर्ड 1.40 लाख नमूनों की जांच की गई। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ज्यादा से ज्यादा जांच कराने पर जोर दे रही है। ओडिशा में 3,777 नए मामलों के साथ कुल 1.46 लाख मरीज हो गए हैं।

दक्षिण भारत में स्थिति जस की तस

दक्षिण भारत के राज्यों में नए मामले कुछ कम तो हुए हैं, लेकिन हालात में ज्यादा अंतर नहीं आया है। आंध्र प्रदेश में 9,901 नए केस मिले हैं तो 11 हजार से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक 5.57 लाख मरीज मिल चुके हैं। इसी तरह तमिलनाडु में 5,495 नए केस के साथ 4.97 लाख, केरल में 2,885 नए मामलों के साथ अब तक 75,848 मामले सामने आ चुके हैं।

जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल वालों से परेशान’, रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा, कब तक शुरू होगा ट्रायल रन?

बंगाल में 1.65 करोड़ वोटर्स पर संकट! SIR फॉर्म में मिली गंभीर गड़बड़ी, चुनाव आयोग लेगा बड़ा एक्शन, जानें क्या मतदाता सूची से कटेंगे नाम?

हाईकोर्ट का सख्त रुख! सुनील गावस्कर की याचिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश, फर्जी सामग्री हटाने का आदेश जारी, सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी पर फैसला

केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफेर, जानें किसका रहा पलड़ा भारी