खंडवा। जिला चिकित्सालय सह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में शासन के निर्देशानुसार अगस्त 2025 से निःशुल्क शव वाहन सेवा शुरू की गई है। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि यह शव वाहन सेवा सिर्फ खंडवा जिले की सीमा में शव को ले जाने के लिए है।
🚑 परिजनों की परेशानी को sदेखते हुए लिया गया अहम फैसला
उन्होंने बताया कि नागरिकों को अस्पताल से अपने परिजन के शव को ले जाने में काफी परेशानी होती थी। इसी परेशानी और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा यह निःशुल्क शव वाहन सेवा शुरू की गई है, ताकि दुख की इस घड़ी में परिजनों को कुछ राहत मिल सके।
📞 एक कॉल पर मिलेगी सुविधा, डायल करें ये निर्धारित नंबर
सिविल सर्जन ने बताया कि यदि जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान किसी मरीज की मृत्यु होती है, तो उसके परिजन इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए परिजनों को केवल निर्धारित नंबर 155334 या 0755-2440502, 6269907250, या 6269906944 पर कॉल करना होगा। सूचना मिलते ही अस्पताल द्वारा वाहन तुरंत उपलब्ध करा दिया जाएगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























