मुंबई (अनिल बेदाग)। जयपुर स्थित ज्वेलरी निर्माता कंपनी एडविट ज्वेल्स लिमिटेड अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 23 जून 2026 को निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹130 से ₹138 तय किया है। यह इश्यू 25 जून 2026 को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 100 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 100 के गुणकों (Lot Size) में अपनी बोली लगा सकेंगे।
💰 फंड का उपयोग और कंपनी की विकास योजनाएं
कंपनी के अनुसार, आईपीओ के जरिए जुटाई गई राशि का उपयोग मुख्य रूप से कार्यशील पूंजी की जरूरतों, ऋणों के पुनर्भुगतान तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हमारी पहचान पारंपरिक कुंदन, पोल्की और डायमंड ज्वेलरी की उत्कृष्ट कारीगरी से जुड़ी है। आईपीओ के माध्यम से प्राप्त पूंजी हमारी विकास योजनाओं को एक नई दिशा और गति देगी, जिससे बाजार में हमारी उपस्थिति और भी अधिक मजबूत होगी।”
💍 ‘रंभाजो’ ब्रांड और कंपनी का शानदार वित्तीय प्रदर्शन
जयपुर के प्रसिद्ध ज्वेलरी हब में स्थित एडविट ज्वेल्स ‘रंभाजो’ (Rambhajo) ब्रांड के तहत पारंपरिक और आधुनिक हस्तनिर्मित आभूषणों का निर्माण एवं विपणन करती है। कंपनी की आधुनिक विनिर्माण इकाई में 3D प्रिंटर, कास्टिंग यूनिट और पॉलिशिंग मशीनों जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो, 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुए नौ महीने की अवधि में कंपनी ने ₹1,237.9 करोड़ का राजस्व और ₹254.4 करोड़ का शानदार शुद्ध लाभ (Net Profit) दर्ज किया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


व्यापार





























