खंडवा। सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत के साथ शनिवार को खालवा ब्लॉक के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कटारिया और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान भी विशेष रूप से मौजूद थे।
🩺 प्राथमिक और उपस्वास्थ्य केंद्रों की जांची व्यवस्थाएं
सहायक कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलाई व देवलीखुर्द तथा उपस्वास्थ्य केंद्र धामा व दावनिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं परखीं और वहां आने वाली गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
👩⚕️ ‘हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की हो नियमित निगरानी’
निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर ने उपस्थित सीएचओ (CHO) व एएनएम (ANM) को सख्त निर्देश दिए कि नियमित रूप से हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप किया जाए और उनकी विशेष निगरानी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणजनों से चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही सेवाओं का फीडबैक भी लिया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























