बालोद: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले बालोद में एक अजीब घटना से लोगों में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं. यहां के गुंडरदेही इलाके में एक तीन साल की मृत बच्ची के शव के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है. तीन साल की प्रिया जिसका 9 अक्तूबर को निधन हो गया था. उसे शव को 9 अक्तूबर को दफना दिया गया था. उसके शव से सिर गायब मिला है. इससे पहले उसके दफन स्थल में छेड़छाड़ और तंत्र-मंत्र के समान मिले थे. इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. उसके बाद जिला प्रशासन से अनुमति लेकर पुलिस ने दफन स्थल में खुदाई की तो बच्ची का सिर गायब मिला है. गुंडरदेही चौकी प्रभारी नीलकंठ साहू ने बताया कि मामले में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम पूरी तरह एक्टिव हुई और उसे जगह को खोदने के लिए अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति ली गई. Unlock this story and support quality journalism. Choose a plan below. Already a member? Login Hereशव से छेड़छाड़ की घटना
Premium Content
बालोद: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले बालोद में एक अजीब घटना से लोगों में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं. यहां के गुंडरदेही इलाके में एक तीन साल की मृत बच्ची के शव के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है. तीन साल की प्रिया जिसका 9 अक्तूबर को निधन हो गया था. उसे शव को 9 अक्तूबर को दफना दिया गया था. उसके शव से सिर गायब मिला है.
शव से छेड़छाड़ की घटना
इससे पहले उसके दफन स्थल में छेड़छाड़ और तंत्र-मंत्र के समान मिले थे. इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. उसके बाद जिला प्रशासन से अनुमति लेकर पुलिस ने दफन स्थल में खुदाई की तो बच्ची का सिर गायब मिला है. गुंडरदेही चौकी प्रभारी नीलकंठ साहू ने बताया कि मामले में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम पूरी तरह एक्टिव हुई और उसे जगह को खोदने के लिए अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति ली गई.
अनुमति के बाद दफन स्थल को खोदा गया. जब 3 महीने पहले दफन की गई लाश और उसके अवशेष को निकाला गया तब यह पता चला कि बच्ची का सर का पूरा हिस्सा गायब है. जिसके बाद अब पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है और जांच की जा रही है- नीलकंठ साहू, थाना प्रभारी, गुंडरदेही पुलिस थाना
पीड़ित पिता ने की न्याय की मांग
मामले में बच्ची के पिता जितेंद्र साहू ने बताया कि कुछ लोग जो काम करने उस क्षेत्र में गए थे. उन्होंने मुझे सूचना दी. जिसके बाद हम उस जगह पहुंचे और सामान देखा तो सब के होश उड़ गए. उसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी, पुलिस आई और प्रशासन से खुदाई की अनुमति ली गई. जब खुदाई के बाद शव को देखा गया तो उसका सिर गायब था. इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मैं इस घटना से आहत हूं.
इस घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस की टीम केस में आगे की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.



छत्तीसगढ़



















