🔥 ट्रेंडिंग

Bigg Boss 14: ‘जूते- चप्पल’ के लिए आपस में भिड़ी रुबिना दिलैक-जास्मिन भसीन, सीनियर्स का टास्क बना वज़ह

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में शुरुआती दौर में धमाके होने शुरू हो गए हैं। पिछले कुछ सीज़न के खिलाड़ियों को बतौर ‘तूफानी सीनियर्स’ जगह दी गई है। ये सीनियर्स अब घर में तूफान ला रहे हैं। उनके टास्क को लेकर फ्रेशर के बीच बहस देखी जा रही है। 5 अक्टूबर को प्रसारित शो में भी ऐसा ही देखने को मिला। लेटेस्ट एपिसोड में टीवी को दो चर्चित बहू रुबिना दिलैक और जास्मिन भसीन आपस में भिड़ गईं।

क्या था माजरा

लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि घर के अंदर सीनियर्स ने फ्रेशर के सामने कुछ शर्तें रखीं। नए नियमों के मुताबिक, फ्रेशर एक दिन में कुल सामान में से सिर्फ 7 चीजें मांग सकते हैं। ऐसे में रुबिना ने सीनियर्स से एक जोड़ी जूते और चप्पल की मांग की। उनका कहना था कि वह अपने डेली हाइजीन से समझौता नहीं कर सकती हैं। इस पर जास्मिन ने कहा कि आप या तो एक जोड़ी चप्पल ले लीजिए या एक जोड़ी जूता। नहीं, तो बाकि सदस्यों के लिए मुश्किलें होंगी।

इसके बाद दोनों के बीच बात बिगड़ती दिखी। रुबिना ने कहा, वह तभी समझौता करेंगी, जब अगले दिन दो सामान लेने की छूट दी जाए। लेकिन जास्मिन ने कहा कि वे किसी एक सामान को लें सकती हैं। इस मुद्दे पर जास्मिन ने रुबिना के इस काम को अनुचित कहा। इस पर वह काफी गुस्सा हो गईं। हालांकि, बाद हिना ख़ान ने रुबिना को दोबारा सोचने को कहा।

बता दें, घर में इस वक्त फ्रेशर प्रतिभागियों को किसी भी काम के लिए सीनियर्स से मंजूरी लेने पड़ रही है। सीनियर्स को कुछ-कुछ हिस्सों की जिम्मेदारी दी गई है। सिद्धार्थ को बेडरूम का चार्ज मिला है। गौहर ख़ान के हिस्से किचन आया है। इसके अलावा हिना ख़ान के पास लक्जरी आइटम्स की जिम्मेदारी दी गई है।

जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फायदा, क्या है परियोजना की समय-सीमा

बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया

इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा

सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला