मुंबई (अनिल बेदाग): 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के भव्य रेड कार्पेट पर इस बार सिर्फ ग्लैमर और फैशन की चर्चा नहीं हुई, बल्कि महिलाओं की आजादी, पहचान और सामाजिक बदलाव की एक मजबूत आवाज भी गूंजी। बॉलीवुड अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने अपने शाही ‘राजस्थानी घूंघट लुक’ के जरिए सदियों पुरानी जबरन घूंघट प्रथा के खिलाफ ऐसा प्रतीकात्मक संदेश दिया, जिसने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
🥻 पिंक लहंगे और पारदर्शी घूंघट में दिखा ‘रॉयल राजस्थानी’ लुक
गुलाबी रंग के खूबसूरत पारंपरिक लहंगे, सिल्वर जरी कढ़ाई, राजस्थानी आभूषणों और पारदर्शी घूंघट में नजर आईं रुचि गुज्जर ने भारतीय संस्कृति और विरासत का सम्मान करते हुए एक बड़ा सवाल भी उठाया कि क्या परंपराएं महिलाओं की पहचान और उनकी आवाज को छिपाने का माध्यम बननी चाहिए?
🗣️ ‘चुप रहने के लिए नहीं, बल्कि विरोध के रूप में पहना है घूंघट’
राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली रुचि गुज्जर ने अपने इस बेबाक कदम पर कहा, “मैंने घूंघट चुप रहने के लिए नहीं, बल्कि विरोध के रूप में पहना है। महिलाओं का सम्मान उनकी बराबरी, आत्मविश्वास और आजादी से होना चाहिए।” उनके इन विचारों ने रेड कार्पेट पर एक गहरी छाप छोड़ी।
✨ डिजाइनर रूपा शर्मा के तैयार लुक ने बटोरी अंतरराष्ट्रीय चर्चा
डिजाइनर रूपा शर्मा द्वारा तैयार किए गए इस खास लुक ने सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में बड़ी चर्चा बटोरी है। कई लोगों ने इसे कान्स में भारत की सबसे निडर और सामाजिक रूप से प्रभावशाली मौजूदगियों में से एक बताया। रुचि गुज्जर ने इस बार सिर्फ रेड कार्पेट पर वॉक नहीं किया, बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन


























