खंडवा। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव रविवार को खंडवा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट की। श्री यादव ने प्रातः 9:30 बजे बोरावा से देशगांव के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर दिवंगत जनों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
🕒 शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात
खंडवा पहुंचकर दोपहर 12:05 बजे वे विकास व्यास परिवार, 12:20 बजे खड़कपुरा में समीर आदिल खान परिवार तथा 12:30 बजे हरिगंज में रूपेश बाहेती परिवार के यहां पहुंचे। वहीं, दोपहर 12:45 बजे श्रीनगर कॉलोनी में संदीप गौर परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे स्व. राणा सज्जन सिंह चौहान के निधन पर पिपलोद तथा 2 बजे पवन यादव के निधन पर बलवाड़ा पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।
🤝 खालवा और हरसूद में भी दी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि
दोपहर बाद अपने दौरे को आगे बढ़ाते हुए वे अपराह्न 3:30 बजे खालवा पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता अजय पटेल से सौजन्य भेंट की। शाम 4 बजे सोनखेड़ी में दीपक बेनीवाल परिवार के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद 4:30 बजे अशोक पटेल से मुलाकात की। शाम 5 बजे हरसूद में कृष्ण मोहन सोनी से सौजन्य भेंट की, जिसके पश्चात वे पुनः खंडवा लौट आए।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























