🔥 ट्रेंडिंग

Hathras Case : BSP मुखिया मायावती बोलीं- UP सरकार पीड़ित को गुमराह न करे, न्याय दिलाने की केंद्रित करे ध्यान

लखनऊ। हाथरस के बूलगढ़ी गांव में मृत दलित युवती को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के विपक्ष पर हमला करने के कदम को बसपा मुखिया मायावती ने घटिया चाल बताया है। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हो चुकीं मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार से इस प्रकरण पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने को कहा है।

मायावती ने कहा कि हाथरस कांड की की आड़ में प्रदेश के विकास को प्रभावित करने के जातीय व साम्प्रदायिक दंगा भड़कानेे की साजिश का विपक्ष पर लगाया गया योगी आदित्यनाथ सरकार का आरोप सही है या चुनावी चाल, यह तो समय बताएगा। बसपा मुखिया ने कहा कि फिलहाल तो जनमत की मांग है कि यूपी की सरकार हाथरस कांड के पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करे तो बेहतर है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वैसे हाथरस कांड में पीड़िता और उसके परिवार के साथ जिस प्रकार का गलत व अमानवीय व्यवहार किया गया उससे देश भर में काफी रोष व आक्रोश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास समय है कि अब भी गलती सुधारें। वह अब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हो वरना प्रदेश में इस तरह की जघन्य घटनाओं को रोक पाना बेहद मुश्किल होगा।

जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फायदा, क्या है परियोजना की समय-सीमा

बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया

इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा

सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला