खंडवा | राजनीतिक समाचार
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सभी संगठनात्मक जिलों के मंडलों तक गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। खंडवा जिले में भी ग्राम केंद्र और मंडल स्तर पर स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय खंडवा में पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में मनाया गया।
🚩 ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ उत्सव, महापुरुषों को किया नमन
पार्टी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्थापना दिवस का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान वाले ध्वज को फहराकर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय, पितृ-पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता सिंधिया का पुण्य-स्मरण कर माल्यार्पण किया गया। “जनसंघ से भाजपा की यात्रा” विषय पर पार्टी के इतिहास और विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। सामूहिक वन्देमातरम गान के साथ ही वरिष्ठ मीसाबंदी (लोकतंत्र सेनानियों) का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
📈 ‘1952 में जनसंघ से शुरू हुआ पौधा अब बन चुका है भाजपा का वट वृक्ष’
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि 1952 में जनसंघ की स्थापना के साथ पार्टी की विकास यात्रा शुरू हुई और 6 अप्रैल 1980 को मुंबई अधिवेशन में भाजपा की स्थापना हुई। आज हमें गर्व है कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। तोमर ने कहा कि हमें पार्टी की पंचनिष्ठा और एकात्म मानववाद पर आधारित राजनीतिक जीवन का अनुसरण करना चाहिए, इन्हीं पर चलकर हम भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बना सकते हैं।
🤝 ‘नींव के पत्थर को पूजने का दिन’, राष्ट्र पुनर्निर्माण का लिया संकल्प
लोकतंत्र सेनानी संयोजक सुरेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्थापना दिवस पार्टी की नींव का दिन है, नींव के पत्थर को पूजने का दिन है। एक-एक कार्यकर्ता आज के दिन यह संकल्प ले कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण में हम प्राण-प्रण से जुटेंगे। वरिष्ठजनों की सक्रियता से जनसंघ के रूप में बोया पौधा आज भाजपा का वट वृक्ष बन चुका है। कार्यक्रम के दौरान भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी जिला कार्यालय में की गई थी।
👥 कार्यक्रम में ये प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, खंडवा विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र अग्रवाल, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, संतोष राठौर, कैलाश पाटीदार, प्रवक्ता सुनील जैन, राजेश यादव, दिनेश पालीवाल, ममता बोरसे, नंदन करोड़ी, कपिल अनजने, राजपाल सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर, चंद्रेश पचौरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























