खंडवा। माणिक्य स्मारक वाचनालय द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती के अवसर पर 31 मई 2026 (रविवार) को रात्रि 8 बजे माणिक्य स्मारक वाचनालय, बॉम्बे बाजार, खंडवा में एक विशेष कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। वाचनालय के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल एवं प्र. सचिव भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं, जिन्होंने जनकल्याण, धर्म, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। इसी उद्देश्य से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित इस संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
🎤 भोपाल की आयुषी जैन होंगी मुख्य वक्ता, महापौर-विधायक करेंगी शिरकत
कार्यक्रम में भोपाल की प्रसिद्ध वक्ता आयुषी जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार व्यक्त करेंगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव करेंगी, जबकि खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। माणिक्य स्मारक वाचनालय ने नगर के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
👑 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा विशेष सम्मान
वाचनालय के कार्यकारिणी सदस्य प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर शहर की उन महिलाओं का माणिक्य वाचनालय द्वारा विशेष सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने समाज एवं राष्ट्र हित में कार्य करते हुए सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष राजेंद्र भार्गव, राजेंद्र पाराशर, सदस्य डॉ. राधेश्याम पटेल, गणेश भावसार, जम्बू जैन, पुस्तक समिति सदस्य जितेंद्र उपाध्याय, आशीष कपूर, निशांत जायसवाल, अश्विन बक्शी, मोहन शर्मा सहित सांस्कृतिक समिति सदस्य मनीषा पाटिल, सीमा भावसार एवं आरती शर्मा ने सभी प्रबुद्धजनों से इस गरिमामय कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























