बेंगलुरू से एक दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपनी कार के बोनेट पर युवक को घसीटते हुए ले गई। यह वीडियो शहर के जनाना भारती नगर इलाके का है। पुलिस ने बताया कि दो कार टाटा नेक्सन और मारुति स्विफ्ट की टक्कर हो गई थी। टाटा नेक्सन को एक महिला चला रही थीं। जिसका नाम प्रियंका बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित युवक का नाम दर्शन है। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर के बाद दोनों के बीच बहस हो गई।
युवती ने एक किमी तक दौड़ाई कार
जब दर्शन ने प्रियंका की कार रोकनी चाही तो उसने अपनी गाड़ी स्टार्ट कर दी। युवक ने कार को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बोनेट पर छलांग लगा दी। इस बीच युवती ने टाटा नेक्सन आगे बढ़ा दी। बोनेट पर लटके दर्शन के साथ प्रियंका ने करीब एक किमी तक कार चलाई।
वलगन साइन दिखाया
ट्रैफिक वेस्ट के डिप्टी कमिश्रर ऑफ पुलिस ने बताया कि युवती ने युवक की कार को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद दर्शन ने उसे रोकने की कोशिश की। इस बीच प्रियंका ने उसे गंदा इशादा किया और भागने की कोशिश की। जब दर्शन ने कार से बाहर आने को कहा तो उसने मना कर दिया और कार चलाती रही। दर्शन ने खुद को बचाने के लिए बोनेट पर छलांग लगा दी। इसके बाद भी युवती नहीं रुकी और गाड़ी चलाती रही।
बेंगलुरु में एक महिला ने शख्स को कार के बोनट पर 1 किमी तक घसीटा…#Karnataka#bengalururoad #rashdriving pic.twitter.com/rojGjyR27g
— Sweta Gupta (@swetaguptag) January 20, 2023
दोनों के खिलाफ केस दर्ज
डीसीपी ने आगे कहा कि जब प्रियंका ने कार रोकी तो दर्शन और उसके दोस्तों ने महिला की कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने महिला पर धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं दर्शन और उसके दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है।