• About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
SMTV India
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure
No Result
View All Result
SMTV India
No Result
View All Result
Home देश

लखनऊ में आज आठ ब्लाकों में पड़ेंगे वोट, सात में सपा व भाजपा के बीच सीधी टक्कर

Om Giri by Om Giri
July 10, 2021
in देश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। राजधानी की आठ ब्लाक प्रमुख सीटों में सात पर अब भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। नाम वापसी के अंतिम दिन मोहनलालगंज से एक निर्दलीय ने नाम वापस ले लिया। शनिवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। शनिवार को चुनाव से पहले ही मोहनलालगंज से निर्दलीय प्रत्याशी अंकुर ने नाम वापस ले लिया। कहा जा रहा है कि अंकुर भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे थे, लेकिन संगठन ने उनको मना लिया। अब यहां पर भी मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होगा। इस तरह जिले की आठ में से सात सीटों के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला होगा। केवल चिनहट ऐसा ब्लाक है जहां पर चार प्रत्याशी मैदान में है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। प्रत्याशियों और वोटरों के अलावा केवल कर्मचारियों को ही अंदर आने दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी तैनात किया गया है।

ये प्रत्याशी मैदान में

चिनहट : उषा यादव, शशि यादव, संतोष यादव और मंजू सिंह

बीकेटी : रेनू यादव और उषा सिंह

सरोजनीनगर : सुनील कुमार और दिलीप रावत

काकोरी : नीतू यादव और कमलेश यादव

गोसाईगंज : विनय कुमार और अनुज सिंह

मलिहाबाद : विद्यावती और निर्मल वर्मा

माल : उमा रावत और राम देवी।

मोहनलालगंज : ओम प्रकाश शुक्ला और नवनीत सिंह।

कहां कितने वोटर

  • चिनहट – 21
  • बख्शी का तालाब – 104
  • माल – 86
  • मलिहाबाद – 90
  • काकोरी – 56
  • सरोजनीनगर – 69
  • मोहनलालगंज – 108
  • गोसाईगंज – 94
  • कुल वोटर – 628

चुनाव कार्यक्रम

  •  मतदान : सुबह ग्यारह से तीन बजे तक
  • मतगणना : तीन बजे से समाप्ति तक

सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

  • पल्लवी मिश्र, चिनहट
  • विकास सिंह, बख्शी का तालाब
  • अजय राय, माल
  • सूर्यकांत त्रिपाठी, मलिहाबाद
  • प्रफुल्ल त्रिपाठी, काकोरी
  • संतोष कुमार, सरोजनीनगर
  • शुभि सिंह, मोहनलालगंज
  • नवीन चंद्र, गोसाईगंज

नोडल अधिकारी

  • बख्शी का तालाब : पवन गंगवार, सचिव एलडीए
  • माल : केपी सिंह, एडीएम पूर्वी
  • गोसाईगंज : अमर पाल सिंह, एडीएम प्रशासन
  • मोहनलालगंज : विश्वभूषण मिश्र, एडीएम नगर (टीजी)
  • काकोरी : राम दुलारे पांडेय, एडीएम सिविल सप्लाई
  • सरोजनी नगर : किंशुक श्रीवास्तव एसीएम द्वितीय
  • चिनहट : राजेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास
  • मलिहाबाद : शंभू शरण : डिप्टी कलेक्टर
Previous Post

बढ़ा मौत का आंकड़ा, 24 घंटों में 1,206 कोरोना संक्रमितों की गई जान, 42,766 नए मामले दर्ज

Next Post

राजद्रोह का केस दर्ज होने के बाद भूमिगत हुए छत्तीसगढ़ के एडीजी, सरकार गिराने की साजिश का आरोप

Next Post

राजद्रोह का केस दर्ज होने के बाद भूमिगत हुए छत्तीसगढ़ के एडीजी, सरकार गिराने की साजिश का आरोप

Search

No Result
View All Result

Recent News

  • आप सरकार की संवेदनशील पहल से – बाढ़ में फंसे पशुओं को भी मिली राहत
  • सिंगरौली: राजस्व दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला, SDM ने दिए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश
  • शिवपुरी: ससुराल की जमीन नहीं चाहिए, दामाद ने किया इनकार, सुनते ही भड़क गया उसका बेटा, पिता को मार डाला
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Government
  • Economy
  • Entertainment
  • Sport
  • Property
  • Leisure

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.