नई दिल्ली। Facebook दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। खाली वक्त में इस प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग कई घंटे गुजार देते हैं। लेकिन अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि आखिर आप हर दिन Facebook पर कितना वक्त गुजारते हैं, तो इसका पता लगाना काफी आसान है। दरअसल Facebook की तरफ से एक फीचर दिया जाता है, जो हर एक व्यक्ति के Facebook स्क्रॉल करने के टाइम लिमिट के बारे में जानकारी देता है। Facebook की तरफ से यह जानकारी रोजाना और हर हफ्ते के हिसाब से दी जाती है। इतना ही नहीं, अगर आपको लगता है कि आप फेसबुक पर ज्यादा वक्त गुजराते हैं, तो इसे कंट्रोल करने के लिए रिमाइंडर की सुविधा दी गई है। मलब अगर आप रोजाना Facebook पर 30 मिनट से ज्यादा नहीं गुजारना चाहते हैं, तो आप फेसुबक पर 30 मिनट की टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं। ऐसे में 30 मिनट पर आपको Facebook बंद करने का रिमाइंडर मिलेगा।
कैसे Facebook पर बिताने वाले वक्त का लगाएं पता
🔔 यह भी पढ़ें...
कैसे सेट करें टाइम लिमिट
Your Time on Facebook बटन पर क्लिक करने के बाद Set Daily Time Reminder ऑप्शन दिखेगा।जिस पर क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा। Daily Time Reminder ऑप्शन से घंटे और मिनट के हिसाब से टाइम सेट कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर अपनी नोटफिकेशन सेटिंग में भी बदलाव कर पाएंगे।



टेक्नोलॉजी








शेयर करें















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































