भोपाल। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर आज प्रदेश अंबेडकरमय होगा। बाबा सहेब की जन्मस्थली महू में बड़ा आयोजन होगा। सीएम शिवराज महू जाएंगे। मध्यप्रदेश बीजेपी ने खास कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
स्मारक पर आकर्षक, रंग बिरंगी साज-सज्जा की गई है। उनके अनुयायियों के लिए महू में कार्यक्रम को लेकर खास इंतजाम किए गए है। राजधानी भोपाल में भी बड़ा कार्यक्रम होगा। 65,000 बूथों पर बीजेपी के कार्यकर्ता अंबेडकर जयंती मनाएंगे। इसी कड़ी में अनुसूचित जाति बस्ती में जाकर कार्यकर्ता-नेता सफाई करेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर जहां बाबा साहब की प्रतिमा होगी बीजेपी कार्यकर्ता साफ़-सफाई करेंगे। पार्टी पदाधिकारी विधायक सांसद और जिलाध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अंबेडकर जयंती मनाने महू में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता। दोनो ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जाएंगे महू। अंबेडकर स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे दोनों नेता। इसके अलावा कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे दोनों ही बड़े नेता।