भोपाल BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खरगोन दंगे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के जुड़े हो सकते हैं। PFI इस तरह की हिंसा के लिए फंडिग कर रहा है। PFI ने पहले और अभी भी इस तरह की हिंसा में की फंडिग की है। शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि दिग्विजय नक्सलवाद और आतंकवाद का समर्थन करते हैं। भारत की सेना पर प्रश्न खड़ा करते हैं। मप्र की जनता ने इनको नकार दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इनको आंदोलन का प्रभारी बनाया है, क्योंकि इनके पास इसी प्रकार के हथकंडे हैं कि देश के खिलाफ कैसे जा सकते हैं। देश के वातावरण को कैसे बिगाड़ सकते हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत अपनी भूमिका में हैं। इनकी कड़ी जांच होनी चाहिए। शर्मा भोपाल के बोर्ड ऑफि चौराहा स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। दलित वोटर्स को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर जयंती पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर मना रही है। गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान अम्बेडकर नगर (महू) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

मध्यप्रदेश

शेयर करें