गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं रिपीटर परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। छात्र-छात्राएं GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपने परिणाम व स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। जारी हुए परिणाम के अनुसार, 30,012 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है यानि 10.04 प्रतिशत परिणाम रहा है। इनमें से लड़कों का 8.77 प्रतिशत और लड़कियों का पास प्रतिशत 12.75 रहा है।
बता दें कि, 15 जुलाई, 2021 से रिपीटर परीक्षा आयोजित की थी। इस परिणाम घोषित किए गए हैं। गुजरात 10वीं रिपीटर परीक्षा 2021 के लिए कुल 3,26,505 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। कुल 2,98,817 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। नोटिस के मुताबिक, छात्रों को अपने प्रमाणपत्रों के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा।
🔔 यह भी पढ़ें...
बोर्ड स्कूलों को मूल मार्कशीट, प्रमाण पत्र और एसआर भेजेगा। बोर्ड जब भी डॉक्यूमेंट्स भेज देगा, वह स्कूलों को सूचित करेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट स्कूलों से कलेक्ट कर सकते हैं। इससे पहले GSEB ने 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स रिपीटर्स एग्जाम 2021 का परिणाम जारी किया था और बोर्ड ने कुल 27.83% पास प्रतिशत दर्ज किया था
GSEB SSC Repeater Result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम



देश









शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































