• Latest
  • Trending

जम्मू-कश्मीर में भारत का हर नियम कानून होगा मान्य, राज्य पुनर्गठन विधेयक राज्य सभा से पास

February 9, 2021
हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

September 8, 2025
अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

September 8, 2025
मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

September 8, 2025
कान्हा का ‘घर’ पानी-पानी, बांके बिहारी-राधावल्लभ मंदिर तक पहुंचीं यमुना; श्रद्धालु दर्शन के लिए परेशान

कान्हा का ‘घर’ पानी-पानी, बांके बिहारी-राधावल्लभ मंदिर तक पहुंचीं यमुना; श्रद्धालु दर्शन के लिए परेशान

September 8, 2025
जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

September 8, 2025
लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

September 8, 2025
किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

September 8, 2025
जिस फोटो पर घिरीं CM रेखा गुप्ता, BJP ने ऐसे किया उसका बचाव, शीला दीक्षित से लेकर केजरीवाल तक का कर दिया जिक्र

जिस फोटो पर घिरीं CM रेखा गुप्ता, BJP ने ऐसे किया उसका बचाव, शीला दीक्षित से लेकर केजरीवाल तक का कर दिया जिक्र

September 8, 2025
16 लाख देखकर भी नहीं डोला मन! महिला का गिरा सोने-कैश से भरा बैग, ऑटोवाले ने पीछाकर लौटाया

16 लाख देखकर भी नहीं डोला मन! महिला का गिरा सोने-कैश से भरा बैग, ऑटोवाले ने पीछाकर लौटाया

September 8, 2025
उत्तराखंड में भी बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम, किराए पर मिलेगा बंगला… घूमने आने वालों को होगा फायदा

उत्तराखंड में भी बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम, किराए पर मिलेगा बंगला… घूमने आने वालों को होगा फायदा

September 8, 2025
परमाणु, भाभा नगर… ऐसी कॉलोनी देखी क्या? यहां हर जगह में दिखेगा ‘विज्ञान’

परमाणु, भाभा नगर… ऐसी कॉलोनी देखी क्या? यहां हर जगह में दिखेगा ‘विज्ञान’

September 8, 2025
संभल में चला बुलडोजर… आफत देख लोग खुद ही चलाने लगे हथौड़ा, तोड़ डाले अपने मकान

संभल में चला बुलडोजर… आफत देख लोग खुद ही चलाने लगे हथौड़ा, तोड़ डाले अपने मकान

September 8, 2025
SMTV India
Tuesday, September 9, 2025
Subscription
Advertise
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
SMTV India
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में भारत का हर नियम कानून होगा मान्य, राज्य पुनर्गठन विधेयक राज्य सभा से पास

by Om Giri
February 9, 2021
in देश
0 0
0

नई दिल्ली। केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रशासनिक सुधार वाला जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 सोमवार को राज्‍यसभा में ध्वनिमत से पास हो गया। अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के कैडर से संबंधित यह विधेयक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश की जगह लेगा। इस विधेयक को गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने पेश किया। पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश जारी हुआ था।

क्‍या बदलेगा

YOU MAY ALSO LIKE

मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

विधेयक के प्रविधानों में कहा गया है कि मौजूदा जम्मू-कश्मीर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारी अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेशों के कैडर का हिस्सा होंगे। यानी जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की सभी नियुक्तियां अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेशों के कैडर से होंगी।

अब केंद्र के नियमों के तहत काम करेंगे अधिकारी

विधेयक के प्रविधानों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों के कैडर के अधिकारी केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार काम करेंगे।

यह बताई गई वजह

विधेयक के कारण एवं उद्देश्य में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की भारी कमी है। इसके चलते केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं एवं दूसरी गतिविधियां प्रभावित होती हैं। अत: इस कैडर को अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम प्रदेशों के कैडर में विलय करने की दरकार है ताकि दूसरे अधिकारियों को जम्मू कश्मीर में तैनात किया जा सके। इस विधेयक के चलते केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू में अधिकारियों की कमी दूर होगी।

मुख्‍यधारा में शामिल करने के लिए बेहद जरूरी था विधेयक 

इसके साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश के सिलसिले में एक विवरण भी सदन के पटल पर रखा। इसमें बताया गया है कि आखिर किन वजहों और परिस्थितियों के चलते जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) अध्यादेश को तत्‍काल कानून बनाने की जरूरत महसूस की गई है। विधेयक पर हुई चर्चा में रेड्डी ने कहा कि इस विधेयक से दोनों प्रदेशों को देश की मुख्यधारा में शामिल करने में मदद मिलेगी।

विकास के पथ पर दौड़ रहा कश्‍मीर 

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर में हुए विकास का ब्यौरा दिया। उन्‍होंने बताया कि हाल ही में डीडीसी चुनावों में केंद्र शासित प्रदेश के 98 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राज्‍य के 100 फीसद घरों में बिजली पहुंच गयी है। जम्‍मू-कश्‍मीर में पंचायतों के जरिए मनरेगा कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। मौजूदा वक्‍त में प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत 20 परियोजनाएं चल रही हैं।

170 केंद्रीय कानून किए जा चुके लागू 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि करीब 170 केंद्रीय कानून जम्मू और कश्मीर में लागू किए जा चुके हैं। इस विधेयक से जम्मू-कश्मीर और लेह के अफसरों की ताकत बढ़ेगी। रेड्डी ने इस बिल को विगत चार फरवरी को राज्यसभा में पेश किया था और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस अधिनियम में संशोधन की घोषणा जनवरी में गजट में अधिसूचित करके की थी।

महामारी के चलते आई बाधा 

केंद्रीय मंत्री रेड्डी कहा कि दो साल पहले गठित जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में तेज गति से जारी विकास कार्य अभी भी जारी हैं लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते तय लक्ष्यों को अभी भी हासिल नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि कश्मीर कैडर के आइएएस, आइपीएस और आइएफएस का विलय एजीएमयूटी कैडर में कर दिया गया है।

पूर्ण राज्य के दर्जे पर आजाद ने जताया शक

सत्तारूढ़ राजग सरकार की नीयत पर सवाल करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू और कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की वकालत करते हुए कहा कि विकास का काम रुक गया है। क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ी है और उद्योग-धंधे चौपट हो गए हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों का जीवन दूभर हो गया है।

विलय करने की क्या जरूरत 

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने सोमवार को कहा कि वह गृह मंत्री अमित शाह से पूछना चाहते हैं कि अगर मौजूदा कैडर ठीक काम कर रहा था तो उसका विलय करने की जरूरत क्या है। आपने वादा किया था कि जम्मू और कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा वापस मिल जाएगा लेकिन यह बिल लाकर सरकार ने जम्मू और कश्मीर को हमेशा के लिए केंद्र शासित प्रदेश बनाए रखने का शक पैदा कर दिया है।

ShareTweetPin

Search

No Result
View All Result

Recent News

हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

September 8, 2025
अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

September 8, 2025
मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

September 8, 2025

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी
  • अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल
  • मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

SMTV India © 2020 - 2025, All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In