तप्ति गर्मी में पेट्रोल जीतने के लिए दौड़े इंदौरी:कांग्रेस की ‘महंगाई मैराथन’; 10 लीटर पेट्रोल, 5Kg सोया तेल, 1Kg नींबू इनाम
इंदौर में कांग्रेस सेवादल ने बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को इनामी मैराथन दौड़ करवाई। मैराथन जीतने वालों को 10 लीटर पेट्रोल, पांच किलो सोयाबीन तेल और एक किलो नींबू का इनाम में दिया गया। पेट्रोल, सोयाबीन तेल और नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है। इसीलिए कांग्रेस सेवादल मैराथन में महंगे चीजों का इनाम दिया।
42 डिग्री टेम्प्रेचर के बीच शहर के बड़ा गणपति चौराहे से राजमोहल्ला चौराहे तक आयोजित एक किमी की दौड़ महिला और पुरुष दो वर्गों में आयोजित की गई। दौड़ के लिए दोनों वर्गों में कुल 700 रजिस्ट्रेशन हुए थे। सुबह से ही बड़ा गणपति चौराहे पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा।