• About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
SMTV India
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Entertainment
No Result
View All Result
SMTV India
No Result
View All Result

दो दिनों के बिहार दौरे पर जाएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नीतीश कुमार से से कर सकते हैं मुलाकात

Om Giri by Om Giri
September 10, 2020
in देश
0

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार से दो दिनों के बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मुलाकात हो सकती है। बिहार में अक्टूबर-नवम्बर महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं और इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुका है। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के सह-संयोजक संजय मयूख ने एक बयान में कहा कि इस दौरे में नड्डा प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। वह प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान नड्डा नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे, पार्टी के एक नेता ने कहा कि इसकी संभावना है। नड्डा के साथ पार्टी महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी राज्य के दौरे पर रहेंगे। बिहार में भाजपा और जदयू के अलावा राजग का तीसरा घटक दल रामविलास पासवान के नेतृत्व वाला लोक जनशक्ति पार्टी है। लोजपा और जदयू के बीच संबंधों में पिछले कुछ महीनों से तनातनी चल रही है। नड्डा शुक्रवार शाम पांच बजे पटना पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में वह चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे और पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

अगले दिन शनिवार को वह प्रदेश भाजपा कार्यालय से ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे और ‘आत्मनिर्भर रथ’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। नड्डा दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादक एवं मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे एवं उनके साथ विचार विमर्श करेंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के पद्मश्री किसान चाची के गांव इब्राहिमपुर (सरैया के निकट) भी जाएंगे तथा वहां लीची कृषक एवं महिला किसानों के साथ बैठक करेंगे।

Previous Post

PM मोदी ने की शिजो आबे से फोन पर बात, भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने पर जताया आभार

Next Post

SC ने केंद्र से कहा- मोराटोरियम की अवधि के लिए ब्याज पर ब्याज नहीं लेने पर करिए विचार

Next Post

SC ने केंद्र से कहा- मोराटोरियम की अवधि के लिए ब्याज पर ब्याज नहीं लेने पर करिए विचार

Search

No Result
View All Result

Search

No Result
View All Result

Categories

  • उत्तरप्रदेश (4,154)
  • उत्तराखंड (231)
  • खेल (3,397)
  • गुजरात (155)
  • छत्तीसगढ़ (2,030)
  • टेक्नोलॉजी (1,321)
  • दिल्ली/NCR (2,149)
  • देश (19,115)
  • धार्मिक (2,865)
  • पंजाब (2,339)
  • बिहार (1,162)
  • मध्यप्रदेश (17,110)
  • मनोरंजन (3,603)
  • महाराष्ट्र (1,174)
  • राजस्थान (778)
  • राज्य (336)
  • लाइफ स्टाइल (1,113)
  • विदेश (3,347)
  • व्यापार (2,624)
  • हरियाणा (342)
  • हिमाचल प्रदेश (422)

Quick Link

  • Career
  • Submit a News
  • Advertise With Us
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    

Archives

Recent News

  • बहते मवेशी को बचाने गए युवक की दर्दनाक मौत, छाया मातम
  • बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत भरी खबर, SDM ने दी ये जानकारी
  • बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सोनू सूद और मालविका सूद, PM मोदी के दौरे को लेकर कही ये बात
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
  • Entertainment

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.