बिहार विधानसभा चुनाव-2025 कई मायनों में बहुत खास रहा. विशेषकर वोटर्स का उत्साह देखने वाला रहा. राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग हुई. दो चरण में वोट डाले गए थे, जिनकी आज सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे. इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती 8.30 बजे शुरू होगी. काउंटिंग के लिए 38 जिलों में 46 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 243 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी. इसमें 67.13 फीसदी ऐतिहासिक मतदान हुआ. काउंटिंग को देखते हुए राजधानी पटना के सभी स्कूल बंद रहेंगे.
चुनाव आयोग का कहना है, 243 विधानसभा क्षेत्रों में काउंटिंग की पूरी व्यवस्था कर ली गई है. 243 रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में मतगणना होगी. इनके साथ 243 पर्यवेक्षकों की तैनाती रहेगी. उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की मौजूदगी में काउंटिंग होगी. 4 हजार 372 काउंटिंग टेबल लगाए गए हैं. हर टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट और एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा. 18 हजार से ज्यादा एजेंट भी इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.
सुरक्षा के ऐसे इंतजाम
सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. ताकि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से हो सके. राज्य के बाहर से आईं 106 कंपनियां भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई हैं. वोटिंग में उपयोग किए गए ईवीएम और वीवीपैट को दोहरी लॉक व्यवस्था वाले स्ट्रांग रूम में सील कर सुरक्षित रखा गया है. काउंटिंग सेंटर्स पर दो-स्तरीय सुरक्षा की गई है. अंदरूनी सुरक्षा घेरा सीएपीएफ के जिम्मे है. बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य पुलिस के हवाले है.
बिहार के चुनावी इतिहास पर एक नजर
साल
महिला वोटिंग प्रतिशत
पुरुष वोटिंग प्रतिशत
कुल वोटिंग प्रतिशत
1951-52
–
–
42.6
1957
–
–
43.24
1962
32.47
54.94
44.47
1967
41.09
60.82
51.51
1969
41.43
62.86
52.79
1972
41.3
63.06
52.79
1977
38.32
61.49
50.51
1980
46.86
66.57
57.28
1985
45.63
65.81
56.27
1990
53.25
69.63
62.04
1995
55.8
67.13
61.79
2000
53.28
70.71
62.57
2005-फरवरी
42.52
49.95
46.5
2005-अक्टूबर
44.49
47.02
45.85
2010
54.49
51.12
52.73
2015
60.48
53.32
56.91
2020
59.69
54.45
57.29
2025
71.6
62.8
66.91
पहले चरण में तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, तेज प्रताप यादव, मैथिली ठाकुर और अनंत सिंह जैसे दिग्गज नेताओं और मौजूदा सरकार के 16 मंत्री मैदान में थे. वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान सबकी नजरें गया टाउन, बेतिया, चैनपुर, चकाई, अमरपुर, छातापुर और जमुई जैसी प्रमुख सीटों टिकी थीं, जहां प्रेम कुमार, रेणु देवी, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, नीरज कुमार सिंह बबलू और श्रेयसी सिंह जैसे कई कद्दावर मंत्री और मौजूदा विधायक अपनी किस्मत आजमा रहे थे. 14 नवंबर को सबके भाग्य का फैसला होना है.
पहले चरण में इन जिलों की सीटों पर वोटिंग
1
मधेपुरा
2
सहरसा
3
दरभंगा
4
सारण
5
वैशाली
6
समस्तीपुर
7
मुजफ्फरपुर
8
गोपालगंज
9
सीवान
10
बेगूसराय
11
खगड़िया
12
खगड़िया
13
मुंगेर
14
पटना
15
लखीसराय
16
शेखपुरानालंदा
17
भोजपुर
18
बक्सर
दूसरे चरण में 20 जिलों में मतदान



बिहार






















