न सूचना न नोटिस…नगर निगम ने गरीबों की झोपड़ियों पर चलाया बुलडोजर, कड़कड़ाती ठंड में हुए बेघर

Om Giri
1 View
2 Min Read

मथुराः उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर जहां ठंड से ठिठुर रहे निराश्रितों के बचाव के लिए रैन बसेरों का प्रबंध किया गया है, तो वहीं मथुरा में नगर निगम ने बिना नोटिस दिए घुमंत जाति के लोगों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चला दिया। सूचना मिलते ही किसान गरीब मजदूर यूनियन के अध्यक्ष तारा चंद गोस्वामी घुमंत जाति के लोगों से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित लोगों को हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया।
जानकारी के मुताबिक, मथुरा के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट के समीप घुमंत जाति के लोग लकड़ी की टटिया लगा कर रह रहे थे। जिसको नगर निगम ने बिना नोटिस दिए ही तोड़ डाला। लोगों का कहना है कि इस बारे में ना तो नोटिस दिया गया और ना ही किसी प्रकार की कोई जानकारी दी गई। जिसके बाद किसान गरीब मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ने मथुरा के मेयर मुकेश आर्य बन्धु से कहा कि नगर निगम ने यह बहुत गलत किया है और इस समस्या का जल्दी अनावरण करा दें। ताराचंद ने कहा लोगों को सही स्थान पर जगह दिलवाने का काम हम करेंगे, जिससे ऐसी ठंड में यह लोग अपना गुजर-बसर कर सकें। घटना के बाद घुमंत जाति के लोगों ने कई घंटे तक बीसए के गेट पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ धरना कर विरोध जताया।

वहीं घुमंत समाज की महिलाओं ने बताया कि बिना नोटिस दिए ही नगर निगम ने उनकी झोपड़ियों पर बुलडोजर चला दिया, जिसके कारण उनका सारा सामान दब गया। उन्होंने पुलिस पर हाथापाई करने का आरोप लगाया। साथ ही उनका कहना है कि इस ठंड के मौसम में वे सब कहां जाएं और उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उन्हें रोजगार के लिए यहीं रहने की अनुमति दें।

Share This Article
Leave a review