भोपाल। सतना जिले में स्थित मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी से सफेद हिरण भोपाल लाने की तैयारी चल रही है। इसे वन विहार नेशनल पार्क में बसाया जाएगा। वन विहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी 🔔 यह भी पढ़ें... अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से वन विहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी क्योंकि मध्य भारत क्षेत्र में सफेद हिरण देखने नहीं मिलते हैं। सफेद हिरण यहां के पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से पत्राचार पार्क प्रबंधन ने इस संबंध में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से पत्राचार किया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद सफेद हिरण की शिफ्टिंग की योजना बनाई जाएगी। चित्रकूट क्षेत्र में नजर आते हैं सफेद हिरण अधिकारी बताते हैं कि सफेद हिरण सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में भी यदा-कदा देखने को मिलते हैं। मुकुंदपुर सफारी में भी सफेद हिरण हैं। सेवानिवृत्त आइएफएस आरजी सोनी बताते हैं कि जैसे सफेद बाघ होते हैं, वैसे ही हार्मोंन में बदलाव के कारण हिरण भी सफेद हो जाते हैं। प्रदेश में इनकी संख्या सीमित है।
भोपाल। सतना जिले में स्थित मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी से सफेद हिरण भोपाल लाने की तैयारी चल रही है। इसे वन विहार नेशनल पार्क में बसाया जाएगा।
वन विहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी
अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से वन विहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी क्योंकि मध्य भारत क्षेत्र में सफेद हिरण देखने नहीं मिलते हैं। सफेद हिरण यहां के पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से पत्राचार
पार्क प्रबंधन ने इस संबंध में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से पत्राचार किया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद सफेद हिरण की शिफ्टिंग की योजना बनाई जाएगी।
चित्रकूट क्षेत्र में नजर आते हैं सफेद हिरण
अधिकारी बताते हैं कि सफेद हिरण सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में भी यदा-कदा देखने को मिलते हैं। मुकुंदपुर सफारी में भी सफेद हिरण हैं। सेवानिवृत्त आइएफएस आरजी सोनी बताते हैं कि जैसे सफेद बाघ होते हैं, वैसे ही हार्मोंन में बदलाव के कारण हिरण भी सफेद हो जाते हैं। प्रदेश में इनकी संख्या सीमित है।



मध्यप्रदेश








शेयर करें

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































