पूर्वी चम्पारन। तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जल्द ही सामने होंगे। वोटो की गिनती शुरू हो गई है। धीरे-धीरे विधानसभा सीट के रूझान सामने आ रहे हैं। दैनिक जागरण पर आपको बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे मिलेंगे। यहां आप पूर्वी चम्पारन जिले के मधुबन, गोविंदगंज, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया और हरसिद्धि विधानसभा चुनाव 2020 के सबसे तेज नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। गोविन्दगंज ऐसी सीट है, जहां लोजपा और भाजपा सामने है। फिलहाल भाजपा को बढ़त मिली हुई है।
🔔 यह भी पढ़ें... Govindganj Chunav 2020 Results Live Updates
पूर्वी चंपारण जिले की गोविंदगंज एकमात्र सीट है जहां लोजपा व भाजपा दोनों एक साथ मैदान में डटी है। लोजपा की ओर से सीटिंग विधायक राजू तिवारी प्रत्याशी हैं। वहीं, भाजपा की ओर से सुनील मणि तिवारी मैदान में हैं। कांग्रेस ब्रजेश पांडेय इसे त्रिकोणिय बना रहे हैं। फिलहाल भाजपा सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस दूसरे नंबर पर और लोजपा तीसरे नंबर पर है।



देश








शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































