• Latest
  • Trending

मानसूनी वर्षा में खुली बिजली सिस्टम की पोल घंटों छाया रहा अंधेरा सुधार कार्य में लगी टीम

June 26, 2023
हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

September 8, 2025
अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

September 8, 2025
मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

September 8, 2025
कान्हा का ‘घर’ पानी-पानी, बांके बिहारी-राधावल्लभ मंदिर तक पहुंचीं यमुना; श्रद्धालु दर्शन के लिए परेशान

कान्हा का ‘घर’ पानी-पानी, बांके बिहारी-राधावल्लभ मंदिर तक पहुंचीं यमुना; श्रद्धालु दर्शन के लिए परेशान

September 8, 2025
जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

September 8, 2025
लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

September 8, 2025
किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

किशनगंज: चोर पकड़ने गई थी पुलिस, लोगों ने कर दी धुनाई, झाड़ू-चप्पल से महिलाओं ने पीटा

September 8, 2025
जिस फोटो पर घिरीं CM रेखा गुप्ता, BJP ने ऐसे किया उसका बचाव, शीला दीक्षित से लेकर केजरीवाल तक का कर दिया जिक्र

जिस फोटो पर घिरीं CM रेखा गुप्ता, BJP ने ऐसे किया उसका बचाव, शीला दीक्षित से लेकर केजरीवाल तक का कर दिया जिक्र

September 8, 2025
16 लाख देखकर भी नहीं डोला मन! महिला का गिरा सोने-कैश से भरा बैग, ऑटोवाले ने पीछाकर लौटाया

16 लाख देखकर भी नहीं डोला मन! महिला का गिरा सोने-कैश से भरा बैग, ऑटोवाले ने पीछाकर लौटाया

September 8, 2025
उत्तराखंड में भी बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम, किराए पर मिलेगा बंगला… घूमने आने वालों को होगा फायदा

उत्तराखंड में भी बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम, किराए पर मिलेगा बंगला… घूमने आने वालों को होगा फायदा

September 8, 2025
परमाणु, भाभा नगर… ऐसी कॉलोनी देखी क्या? यहां हर जगह में दिखेगा ‘विज्ञान’

परमाणु, भाभा नगर… ऐसी कॉलोनी देखी क्या? यहां हर जगह में दिखेगा ‘विज्ञान’

September 8, 2025
संभल में चला बुलडोजर… आफत देख लोग खुद ही चलाने लगे हथौड़ा, तोड़ डाले अपने मकान

संभल में चला बुलडोजर… आफत देख लोग खुद ही चलाने लगे हथौड़ा, तोड़ डाले अपने मकान

September 8, 2025
SMTV India
Tuesday, September 9, 2025
Subscription
Advertise
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
SMTV India
No Result
View All Result

मानसूनी वर्षा में खुली बिजली सिस्टम की पोल घंटों छाया रहा अंधेरा सुधार कार्य में लगी टीम

by Om Giri
June 26, 2023
in देश
0 0
0

 जबलपु। मानसून से पहले प्री मेंटेनेंस के बावजूद पहली वर्षा में ही बिजली की सप्लाई बाधित हुई। तेज हवा से पेड़ की डाल जगह-जगह लाइनों पर गिरीं, जिससे लाइन टूटी और फाल्ट आए। इस वजह से आधे शहर में बिजली बंद करनी पड़ी। हालांकि कई जगह की सप्लाई एहतियात के तौर पर बंद की गई। बिजली बंद होने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए। वहीं देर रात तक कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो पाई। व्यक्तिगत शिकातयों का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहेगा। सुबह से टीम सुधार कार्य में लगी रही।

कई इलाकों में देर रात बिजली बहाल नहीं हो पाई

बिजली विभाग का दावा है कि आपात समस्या के लिए टीम बनाई गई है, लेकिन रिस्पांस टीम उपभोक्ताओं को तीन घंटे बाद भी राहत नहीं दे पाई। कई इलाकों में देर रात बिजली बहाल नहीं हो पाई। शाम को करीब पांच बजे से तेज हवा चलने लगी। बारिश भी शुरू हो गई। हवाओं की वजह से कई जगह लाइन टूट गई। अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा ने बताया कि 33केवी फीडर को फौरन चालू किया गया, लेकिन 11केवी फीडर से जरूर कुछ समस्या आई है। इसके लिए आपात व्यवस्था की गई और टीमों को लगाया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है मकसद

सिविक सेंटर में घंटे भर अंधेरा

शहर के प्रमुख क्षेत्र सिविक सेंटर में करीब एक घंटे तक बिजली बंद रही। इसके अलावा मदन महल क्षेत्र, महानद्दा में आरएमयू में फाल्ट आने की वजह से डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं आई। इसके अलावा पुलिस लाइन समेत आसपास के क्षेत्र में भी डेढ़ घंटे बिजली बंद रही। लेमा गार्डन से पुराने अमखेरा के बीच बिजली आपूर्ति कई घंटे बंद रही। टीम को यहां फाल्ट खोजने में ही डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगा। इस दौरान राजुल सिटी, रांझी के तुलसी नगर, कटंगा, ओमती, सदर, पचपेढ़ी, बिलहरी भीटा, गढ़ा दो, हाऊबाग, माढ़ोताल, लक्ष्मीपुर, स्टारसिटी ,रामपुर, गौरीघाट, महाराजपुर समेत कई इलाकों में सबसे ज्यादा बिजली को लेकर परेशानी आई। अधीक्षण यंत्री ने कहा कि अधिकांश जगह फाल्ट या जम्फर निकलने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। कई टीमें लगाकर सुधार कराया जा रहा है।

काल और फ्यूज काल सेंटर में 1200 से ज्यादा शिकायतें

बिजली बंद होने के साथ ही काल सेंटर और फ्यूज काल सेंटर में फोन घनघनाने लगे। कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों के फोन भी व्यस्त हो गए। कई उपभोक्ता तो एक घंटे से ज्यादा समय तक बिजली बंद होने पर बिजली दफ्तरों में पहुंच गए। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि बड़े फाल्ट पहले ठीक किए जा रहे हैं, इसके पश्चात व्यक्तिगत शिकायतों पर काम होगा। शहर में अकेले 1200 से ज्यादा शिकायतें चंद घंटों में दर्ज हो गईं।

व्यक्तिगत शिकायतों का अंबार

विजय नगर, इंद्रा मार्केट, लालमाटी, मदन महल, महानद्दा क्षेत्रों में व्यक्तिगत शिकायतों को लेकर बिजली उपभोक्ता परेशान रहे। इस मामले में कई दफा काल सेंटर में शिकायत करने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली। कहीं फोन व्यस्त थे तो कहीं जल्द आने का हवाला देकर उपभोक्ताओं को टहलाया जा रहा था।

भाटिया मेडिकल स्टोर के खंबे में फैला करंट, पोल में करंट से गाय मृत

रविवार शाम साढ़े सात बजे नौद्रारा ब्रिज पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज बारिश के बीच बिजली के खंभों में अचानक करंट फैल गया। इसकी चपेट में एक गाय आकर मृत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग आसपास की दुकानों की तरफ भागने लगे। तेज बारिश में इतने बड़े हादसे ने विद्युत विभाग के साथ जिम्मेदारों को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार जहां हादसा घटित हुआ उसके बाजू में ओमती पुलिस थाना की पुलिस चौकी भी है। अगर करंट फैलता तो पुलिस चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी भी हादसे का शिकार हो सकते थे।

ShareTweetPin

Search

No Result
View All Result

Recent News

हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी

September 8, 2025
अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

September 8, 2025
मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

September 8, 2025

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर… CM विष्णुदेव साय ने सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी
  • अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल
  • मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

SMTV India © 2020 - 2025, All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In