जबलपुर। जिला उपभोक्ता आयेाग ने मासूम की आंख के आपरेशन में लापरवाही के आरोप संबंधी परिवाद पर जवाब-तलब कर लिया है। आयोग के चेयरमैन पंकज यादव ने इस सिलसिले में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड, चित्रकूट, जिला सतना के अस्पताल अधीक्षक डा. आलोक सेन व नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट के चेयरमैन व ट्रस्टी को नोटिस जारी किए हैं। परिवादी जबलपुर निवासी अधिवक्ता राजेश खरे ने अपना पक्ष स्वयं रखा। उन्होंने दलील दी कि उनके छह वर्षीय पुत्र तनय खरे की आंख में दिक्कत थी। लिहाजा, आपरेशन कराया गया। चिकित्सकीय लापरवाही यानि अनुचित व्यापार प्रथा व सेवा में कमी का रवैया अपनाते हुए एक नहीं दो बार आपरेशन बिगाड़ दिया गया। इससे परेशानी दूर होने के स्थान पर पहले से अधिक बढ़ गई। इसलिए पहले विधिक सूचना पत्र जारी किया और फिर परिवाद दायर कर दिया गया।एक नहीं दो बार आपरेशन बिगाड़ दिया गया
जबलपुर। जिला उपभोक्ता आयेाग ने मासूम की आंख के आपरेशन में लापरवाही के आरोप संबंधी परिवाद पर जवाब-तलब कर लिया है। आयोग के चेयरमैन पंकज यादव ने इस सिलसिले में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड, चित्रकूट, जिला सतना के अस्पताल अधीक्षक डा. आलोक सेन व नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट के चेयरमैन व ट्रस्टी को नोटिस जारी किए हैं।
एक नहीं दो बार आपरेशन बिगाड़ दिया गया
परिवादी जबलपुर निवासी अधिवक्ता राजेश खरे ने अपना पक्ष स्वयं रखा। उन्होंने दलील दी कि उनके छह वर्षीय पुत्र तनय खरे की आंख में दिक्कत थी। लिहाजा, आपरेशन कराया गया। चिकित्सकीय लापरवाही यानि अनुचित व्यापार प्रथा व सेवा में कमी का रवैया अपनाते हुए एक नहीं दो बार आपरेशन बिगाड़ दिया गया। इससे परेशानी दूर होने के स्थान पर पहले से अधिक बढ़ गई। इसलिए पहले विधिक सूचना पत्र जारी किया और फिर परिवाद दायर कर दिया गया।



मध्यप्रदेश

















